जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: कांग्रेस पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष समीर श्रीवास्तव ने सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लखनऊ उत्तरी विधानसभा के फैजुल्लागंज द्वीतीय के वार्ड न.44 में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। इस शिविर का उद्घाटन इमाम कारी रफीक ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस चिकित्सा शिविर से लोगों को काफी मदद मिल रही है। ऐसे कार्य होते रहने चाहिए।
आयोजक समीर श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के 110 वार्डो में इसी प्रकार के चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व में भी कई शिविर आयोजित किए जा चुके है। इसी क्रम में यह छठा शिविर आयोजित किया गया है। बुधवार को सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लखनऊ उत्तरी विधानसभा के फैजुल्लागंज द्वीतीय के वार्ड न.44 में आयोजित इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में सुबह से लेकर शाम तक कई लोगों ने आंखों की एवं डायबिटीज आदि रोगों की जांच कराई। कांग्रेस द्वारा किए गए इस आयोजन की लोगो ने सराहना की। इस शिविर में कांग्रेस नेत्री शिप्रा अवस्थी, सलमान गाजी, अजमत उल्ला आदि कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

