Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नगर में जिला कांग्रेस कमेटी की हुई एक बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही मेरठ-सहारनपुर स्नातक सीट से एमएलसी प्रत्याशी जेके गौड़ जिताने का संकल्प लिया गया। वहीं देश के प्रथम प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में डॉ यूनुस चौधरी ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है और इसका संगठन पूरे भारत में है।

कांग्रेस ही एकमात्र राजनीतिक दल है जो सत्ताधारी भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिला सकती है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में कांग्रेस प्रदेश की योगी सरकार को उखाड़ फेंकने में लग जाएं। जनता से सीधे जुड़कर ही उनके दिल में जगह बनायी जा सकती है।  मीटिंग में ब्लॉक अध्यक्षों व न्याय पंचायत अध्यक्षों को कार्यभार सौंपकर कार्यों में तेजी लाने का आह्वान किया गया।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यपाल पथौलिया, खिलेराम गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष राजीव सैन,जिला महासचिव, शरफराज मलिक एडवोकेट, उपाध्यक्ष शकील चौधरी असारा, जिला प्रवक्ता शकील अहमद,जिला सचिव हरेन्द्र एडवोकेट, कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष राकेश सौदाई, नेत्रपाल, ब्लॉक सोनू त्यागी पिलाना, नैक्सन चौधरी खेकड़ा, औंकार दत्त शर्मा,  महासचिव विनोद भारद्वाज, अध्यक्ष बिनौली प्रमोद सुभाष शर्मा, प्रमोद गामड़ी, आकिल चौधरी निवाड़ा, अरविन्द त्यागी, अख्तर चौधरी आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img