Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस विधायक के 17 साल के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कांग्रेस विधायक संजय यादव के 17 साल के बेटे विभव ने पिता की रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, इसमें विधायक के बेटे विभव ने लिखा है कि मेरा दोस्त ऊपर गया है, मैं भी उसके पास जा रहा हूं।

बताया जा रहा है कि विभव ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की। सुसाइड नोट में उसने पापा-मम्मी को अच्छा बताया है और इस घटना के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

पांच दोस्तों को भेजा था सुसाइड नोट

एसपी सिटी रोहित कासवानी ने बताया कि विभव 12वीं कक्षा का छात्र था। उसके द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट को पांच दोस्तों को भेजा गया था, उसमें लिखा था कि तुम सब बहुत अच्छे हो, लेकिन अब मैं जा रहा हूं। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विभव के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

नौकर के अलावा कोई नहीं था घर पर 

संजय यादव 2018 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बने हैं। जिस समय यह घटना हुई उस समय घर पर नौकर के अलावा कोई नहीं था। मां सीमा निजी काम से भोपाल गई हुई थीं, जबकि पिता भी पार्टी के काम से बाहर थे। वहीं बड़ा बेटा सार्थक पेट्रोप पंप गया था।

नौकर हरिनाथ ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे पहली मंजिल से गोली चलने की आवाज आई, जिसके बाद नौकर तुरंत ऊपर पहुंचा तो विभव को खून से लथपथ पाया। हरिनाथ ने इसकी सूचना संजय यादव को दी उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img