शामली: केंद्र सरकार की लोकतंत्र विरोधी नीतियों के विरोध में कांगे्रस सत्यग्रह अभियान चलाएगी। वहीं आगामी निकाय चुनाव को कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लड़ेगी।
रविवार को कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग के कार्यालय पर आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कांग्रेस के पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकि के संदेश को सभा में बताया कि आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी।
सभा में पूर्व शहरध्यक्ष वैभव गर्ग ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी को छोड़ने वाले कुछ नेताओं द्वारा की गई अनर्गल बयान बाजी का जिक्र करते हुए कहा कि जिन लोगों को पार्टी और गांधी परिवार ने लगातार सम्मान दिया, वो आज सत्ता के लालच में लांछन लगाने का कार्य कर रहे है।
सत्ता में उच्च पद पाने की लालसा में इन्होंने विपरीत विचारधारा को अपनाया है। लेकिन इस तरह के लोगों की विश्वसनीयता सदैव ही संदेहास्पद रहेगी। इस मौके पर ओमप्रकाश शर्मा, वैभव गर्ग, राजकुमार शर्मा, बाबू खान, राजेश कश्यप, सुरेंद्र सरोहा, रामपाल पांचाल, पुनीत शर्मा, राजीव वशिष्ठ, विनोद अत्री, नरेंद्र शर्मा, अशोक जैन, अनुज गौतम, सोमदेव, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।