जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और मुर्शिदाबाद से सांसद अधीर रंजन चौधरी ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला है। चौधरी ने प्रदेश के राजयपाल को पत्र लिखकर चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है।
जिसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी और बीजेपी ममता सरकार पर हमलवार हैं। तमाम दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। करीब एक महीने चुनाव से पहले खूनी हिंसा ने सबके चिंता में डाल दिया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपने कार्यकर्ता की हत्या किए जाने पर ममता सरकार पर जोरदार हमला बोला है।
मुर्शिदाबाद के खारग्राम में कांग्रेस के एक सक्रिय कार्यकर्ता की हत्या की गई, पंचायत चुनाव को देखते हुए यह हुआ है। हत्या के आरोपी को खारग्राम प्रशासन का संरक्षण मिला जिसके बाद इस हत्या को अंजाम दिया गया। हम इसे लेकर प्रदर्शन करेंगे। तृणमूल कांग्रेस बुलेट निर्वाचन चाहती है या बैलेट… pic.twitter.com/OfEnyoraIU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2023

