जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पहुंचकर देश की निजी कंपनियों पर हजारों करोड रुपए के गबन का आरोप लगाते हुए एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया।
जिला कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया कि देश की बड़ी कंपनी पल्स और सहारा ने देश के गरीब लोगों का हजारों करोड़ रूपया चूसा हुआ है। पल्स कंपनी ने गरीब देशवासियों का 10 हजार करोड रुपए का गबन किया है और सहारा कंपनी ने देशवासियों का 25 हजार करोड़ रूपया डकार रखा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने देश की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों का पैसा दिलाने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेगी। राष्ट्रपति से इन बड़ी कंपनियों से पैसा दिलाने की मांग की गयी है ।

