Friday, June 12, 2026
- Advertisement -

धनगर समाज ने छेड़ी मुहिम, हक नहीं तो वोट नहीं

जनवाणी संवाददाता 

मुजफ्फरनगर: अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ ने समाज के लोगों को लेकर संघर्ष तेज कर दिया है। महासंघ द्वारा काफी समय से समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिये जाने और तहसीलों से प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। महासंघ का कहना है कि राज्य में सरकार ने इसकी व्यवस्था की है और दूसरे कई जिलों में यह प्रमाण पत्र जारी हो रहे हैं, लेकिन यहां पर जारी नहीं किये जा रहे हैं। अब महासंघ ने चुनावी सीजन में अधिकार नहीं तो वोट नहीं, की मुहिम भाजपा के खिलाफ छेड़ दी है।

अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं नगरपालिका परिषद् के सभासद अरविन्द धनगर द्वारा मंगलवार को समाज के लोगों की एक बैठक आयोजित कराई गई। इस बैठक में समाज को अपने संवैधानिक अधिकार पाने के लिए जागृत किया गया। सभासद अरविन्द धनगर के नेतृत्व में शहर के रुड़की रोड स्थित शिव मंदिर धर्मशाला की बड़ी पंचायत का आयोजन किया गया।

इस पंचायत की अध्यक्षता पवन कुमार धनगर सलेमपुर ने की तथा संचालन बिजेन्द्र धनगर ने किया। इस पंचायत में वक्ताओं ने समाज को अपने अधिकार को पाने के लिए झकझोरते हुए जगाने का काम किया। वक्ताओं ने कहा कि हमारे समाज का वोट पाने के लिए सभी दल इच्छुक है।

हमारे ही वोट के कारण भाजपा को यूपी में पं्रचड बहुमत मिला। लेकिन कोई भी राजनीतिक व्यक्ति और राजनीतिक दल समाज के हितों को लेकर साथ देने के लिए तैयार नहीं है। पंचायत में राष्ट्रीय संगठन मंत्री अरविन्द धनगर ने कहा कि हितों को लेकर जो हमारे साथ है, हम भी उसी के साथ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि हम समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। समाज को भी अब कठिन निर्णय लेना होगा।

उन्होंने एससी प्रमाण पत्र नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए कहा कि यदि समाज को अधिकारी नहीं मिलता है तो यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में धनगर समाज के सभी वोटर पोलिंग बूथों पर तो जायेंगे, लेकिन वोट का नहीं नोटा का बटन दबाया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद धनगर, सतीश कुमार, आशीष कुमार, श्रवण धनगर, विशाल धनगर, आशु, ब्रिजेश, कमल धनगर, सचिन धनगर, ब्रजपाल सिंह, प्रमोद कुमार, अक्षय धनगर, सुनील कुमार, शिवाजी धनगर सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सपना-वीर विवाद: कोर्ट के आदेश के बाद वीर साहू ने किया पोस्ट, सास-ससुर चुप

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

TMC: तृणमूल से इस्तीफा जारी, राज्यसभा सांसद पीसी बराइक ने छोड़ा पद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक...
spot_imgspot_img