Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

अप्रैल 2022 से अब तक ऑनलाइन झटपट पोर्टल के माध्यम से दिये गये लगभग 6,77,784 कनेक्शन

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन कनेक्शन प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिये झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का हर स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि अनेक स्थानों से ऐसी शिकायतें आती हैं कि झटपट पोर्टल पर नये कनेक्शन के आवेदन के बाद उपभोक्ता को परेशान किया जाता है। आवेदन पर ध्यान नही दिया जाता। समयबद्ध निस्तारण के बजाय महीनों फाइल लटका कर तरह-तरह के बहाने बनाकर उपभोक्ताओं को दौड़ाया जाता है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा है कि झटपट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन विद्युत कनेक्शन देने के निर्णय का उद्देश्य उपभोक्ताओं को आसानी से घर बैठे विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इसमें प्रत्येक स्तर पर अधिकारी को अपनी कार्यवाही पूर्ण करने के लिये समय सीमा तय है। ऐसी स्थिति में कनेक्शन निर्गत करने में यदि ज्यादा समय लगता है तो उसकी छानबीन की जानी चाहिए। यदि किसी स्तर पर विलम्ब या लापरवाही हो रही हो, तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी है कि झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों में कनेक्शन देने की प्रक्रिया में यदि किसी स्तर पर कार्मिकों द्वारा उपभोक्ताओं को परेशान करने की शिकायतें प्राप्त होगी तो उसकी जांच कराकर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। ऊर्जा मंत्री ने बताया है कि एक अप्रैल 2022 से अब तक झटपट पोर्टल के माध्यम से लगभग 6,77,784 कनेक्शन उपभोक्ताओं को दिये गये हैं। 8 सितम्बर को 223 कनेक्शन दिये गये हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img