Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

विस्फोट में चौकी प्रभारी, कांस्टेबल सस्पेंड

  • सरधना में हुए विस्फोट के चार दिन बाद ऐक्शन मोड में आए अधिकारी, मृतकों के खिलाफ मुकदमा

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: भयानक विस्फोट के चार दिन बाद अधिकारी ऐक्शन मोड में आए हैं। मामले में कप्तान ने पुलिस चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र कुमार व एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने हादसे में मारे गए कांग्रेस नेता समेत दोनों मृतकों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट हो गया कि मकान में विस्फोटक पदार्थ का धमाका हुआ था। फिलहाल मामले की गहनता से जांच चल रही है। ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके।

गौरतलब है कि चार दिन पूर्व नगर के पीरजादगान मोहल्ले में कांग्रेस नेता आसिम खान के मकान में भयानक विस्फोट हो गया था। हादसे में आसिम खान व कासिम खान की मौत हो गई थी। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। हादसा इतना भीषण था कि आठ मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे।

शुरूआती जांच में कप्तान ने सिलेंडर फटने की बात कही थी। मगर, आसिम व कासिम पटाखों का लंबे समय से कारोबार करते थे। हादसे के बाद वहां मिले पटाखों के बड़ी मात्रा में अवशेष से पता चल रहा था कि वहां क्या हुआ है। भले ही पुलिस-प्रशासन इस बात को दबाने की कोशिश करता रहा, लेकिन बात जग जाहिर थी।

10

हादसे के चार दिन तक शांत रहने के बाद सोमवार को अधिकारी ऐक्शन मोड में आए। मामले में कप्तान ने चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र कुमार व कांस्टेबल राजकुमार को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पुलिस द्वारा मृतक आसिम खान व कासिम खान तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मकान में क्या फटा था। फिलहाल पुलिस हादसे की गहनता से जांच कर रही है। इसके अलावा अन्य एजेंसी भी जांच में लगी हैं। वहीं, इस संबंध में सीओ सरधना आरपी शाही का कहना है कि मृतक आसिम खान व कासिम खान तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र कुमार व कांस्टेबल राजकुमार को सस्पेंड किया गया है।

11

पुलिस ने मकान से भारी मात्रा में पकड़े पटाखे

सरधना में विस्फोट के बाद अवैध पटाखा कारोबारियों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। रविवार की रात भी पुलिस ने दबिश देकर खेवान मोहल्ले में एक मकान से बने-अधबने भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए। साथ ही पटाखे बनाने के औजार भी जब्त किए। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया है।

सरधना मकान में बड़ा विस्फोट होने के बाद पुलिस अवैध पटाखे बनाने वालों पर कार्रवाई कर रही है। रोजाना पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। रविवार की रात पुलिस ने खेवान मोहल्ले में दबिश दी। यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में बने हुए और अधबने पटाखे बरामद किए। पटाखे बनाने की सामग्री और औजार भी पुलिस ने जब्त किए।

करीब चार कुंतल माल पुलिस ने यहां से जब्त किया। इसके अलावा एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस माल समेत उसे कोतवाली ले आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी इंद्रपाल पुत्र दूलीचंद निवासी खेवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार को पुलिस ने उसका चालान कर जेल भेज दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर बिजेश कुमार सिंह का कहना है कि एक मकान से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए है। मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने पकड़े लाखों के अवैध पटाखे

सरधना में अवैध पटाखों से दो मौत के बाद जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। शहर व देहात में लगातार पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ रही है। इसी कड़ी में लालकुर्ती पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए बड़ा बाजार में बेकरी पर छापेमारी करते हुए लाखों रुपये के पटाखों के जखीरे के साथ एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले कोतवाली पुलिस ने तीन लाख रुपये के अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा था।

एएसपी कैंट डा. ईरज रजा ने बताया कि लालकुर्ती इंस्पेक्टर व पुलिस टीम को लेकर बड़ा बाजार में संत बेकरी पर छापेमारी करते हुए लाखों रुपये के अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा है। आरोपी दुकान व पटाखों को कब्जे लेकर पुलिस थाने ले आए है।

उधर, लालकुर्ती इंस्पेक्टर बृजेश कुमार का कहना है कि करीब चार लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखों के साथ दुकानदार हरप्रीत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है। लगातार अभियान चलाकर अवैध पटाखों कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कहीं एक चिनगारी न बना दे मवाना को आग का गोला ?

आगरा, सरधना में हुए पटाखा विस्फोट के बाद भी पटाखा कारोबारी कोई सबक लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। पटाखा कारोबारियों ने अपने घरों में आतिशबाजी का भारी मात्रा में स्टोक लगाकर रखा है लेकिन बावजूद इसके पुलिस प्रशासनिक अधिकारी कोई भी सर्च अभियान नहीं चला रहा है।

अंदाजा लगाया जा सकता है कि कही एक चिनगारी नगर और आसपास देहात क्षेत्र में आग का गोला न बना दे। दो दिन पहले सीओ ने पुलिस टीम के साथ घनी आबादी के बीच बन रहे पटाखे व बारूद का भारी मात्रा में जखीरा बरामद कर मजदूरी पर कार्य कर रही महिलाओं के साथ तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की थी।

नगर से लेकर गांव सठला, ततीना, मवाना खुर्द व आसपास गांव क्षेत्र में पटाखा कारोबारियों ने अपने घरों से लेकर आसपास किराये पर लेकर भारी मात्रा में स्टोक कराकर रखा है। घनी आबादी और संकरी गलियों में बंद मकानों में कारोबारियों ने अपने कमरों में भारी आतिशबाजी का अड्डा बना दिया है।

बावजूद इसके पुलिस प्रशासन कोई भी सर्च अभियान नहीं चला रहा है। हालांकि सीओ उदय प्रताप सिंह ने दो दिन पहले नगर स्थित राजो वाले बाग के पास पटाखा तस्कर रिजवान के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखों के साथ बारूद को जब्त कर विस्फोटक अधिनियम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे लगातार अभियान के बाद भी पटाखा कारोबारी आतिशबाजी का गोरखधंधा बंद करने का नाम नहीं ले रहा है।

इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहीं एक चिनगारी से मवाना आग का गोला न बन जाए। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है।

सीओ उदय प्रताप सिंह का कहना है कि पटाखा तस्करों के लिए लगातार छापेमारी कराई जा रही है घरों में आतिशबाजी रखे होने की सूचना मिल रही है जल्द सर्च अभियान चलाकर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img