- गांव, कस्बों को जोड़ने को 22 किमी. बनेगी सर्विस रोड
- 796 करोड रुपये की लागत में पूरा करेंगी कंपनी प्रोजेक्ट
जनवाणी ब्यूरो |
कैराना: फोरलेन 709 एडी के लिए काली सड़कें बनाने का कार्य आधुनिक मशीनों के द्वारा शुरू कर दिया गया हैं। फोरलेन की सभी सड़कें बेस के ऊपर 2 लेयर में तैयार की जाएगी। हाइवे से गांव, कस्बों को जोड़ने के लिए 22 किलोमीटर की सर्विस सड़के भी जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा ही पहले चरण में बनाई जाएंगी। 796 करोड रुपये की लागत में प्रोजेक्ट पूरा होगा।
कैराना तहसील क्षेत्र को नवसृजित शानदार फोरलेन की सौगात मिलने जा रही हैं। जिसको लेकर फोरलेन पर 2 लेयर की सड़कें बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया हैं। बता दें कि हरियाणा के पानीपत के गांव सिवाह से वाया कैराना, शामली, मुजफरनगर होते हुए बिजनौर के नगीना तक बन रहें नेशनल हाइवे 709 एडी (फोरलेन) का कार्य तीन चरणों में पूरा होगा।
जिसके तहत पहले चरण में एनएच 709 एडी के अन्तर्गत कैराना की यमुना नदी पर शानदार फोरलेन पुल का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा हैं। तो वही गांव हैदरपुर के सामने से काली सड़क बनाने के लिए बेस तैयार हो गया था। जिसके बाद शनिवार को बेस मैट्रियल के ऊपर मोटी रोडी व तारकोल की डीबीएम टप लेयर डालने का कार्य शुरू कर दिया गया हैं।
काली सड़क बनाने के लिए पेवर मशीन, रोलर व सड़क पर ऊंची नीची जगहों को समान करने के लिए पीटीआर मशीन का प्रयोग किया जा रहा हैं। सड़क बना रहें इंजीनियरों की टीम ने बताया कि डीबीएम टप लेयर के बाद एक और दूसरी बीसी लेयर डाली जाएंगी। जिसके बाद सड़क पर पेंट आदि का कार्य भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हरियाणा के जलालपुर स्थित जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा फोरलेन तैयार करने के लिए बडा प्लांट लगाया गया हैं।
हाइवे से गांव कस्बो को जोडने के लिए 22 किलोमीटर की सर्विस सडके भी जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा ही पहले चरण में बनाई जाएंगी। जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट लिमिटेड का यह प्रोजेक्ट 796 करोड रुपये की लागत में पूरा होगा।

