Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

जयंत की आशीर्वाद पथ यात्रा की सभा के लिए किया संपर्क

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की 30 अक्टूबर को जाट कालेज बड़ौत में होने वाली आशीर्वाद यात्रा की तैयारी के लिए पठानकोट बड़ौत में लोगों से सम्पर्क किया गया। मौहल्ले में नुक्कड़ सभाओं के दौरान व्यापारी एंव रालोद नेता डा. योगेश जिन्दल ने मुस्लिम भाइयों को चौधरी जयंत सिंह की नीति से अवगत कराते हुए पार्टी के कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने30 अक्टूबर की बड़ौत रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर अपनी ताकत दिखाने तथा इस जन विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने में सहयोग करने का निवेदन किया। उन्होंने मुस्लिम बिरादरी के नेताओं से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय लोक दल सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह की रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक स•ाी वर्ग एकजुट होकर अपनी ताकत नहीं दिखाएंगे।

तब तक आमजन विरोधी भाजपा को देश व प्रदेश की सत्ता से नहीं हटाया जा सकता है। युवाओं के रोजगार छीन लिए। व्यापारियों का व्यापार ठप हो गया। किसानों की जमीनों पर निगाह रखी जा रही है। यानि सभी रोजगार के साधनों का केन्द्रीयकरण करके भाजपा यहां पूंजीपतियों को सौंपना चाहती है। इसे एकजुट होकर ही हटाया जा सकता है। अन्यथा सभी लोग मजदूर बनकर ही रह जाएंगे। बैठक को मास्टरओंकार शर्मा ने सम्बोधित किया। इस मौके पर मौहम्मद यामीन, उस्मान, रहमान, आबिद, अफजल आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img