जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने पिछले 14 दिनों से जनपद के 12 स्थानों पर कोई कोरोना वायरस संक्रमित न मिलने के चलते कन्टेनमेंट कार्यवाही समाप्त कर दिया है।
अखिलेश सिंह ने इस आशय का आदेश जारी करते हुए यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि जिन थाना क्षेत्रों में पिछले 14 दिन से कोई कोरोना पाॅजिटिव नही मिला है। उनमें से कन्टेनमेंट की कार्यवाही समाप्त की गयी है। उनमें थाना कोतवाली नगर के अन्तर्गत कूल गली माधोनगर, केशव नगर भारत माता चैक मेन रोड, केशव नगर बाल्मीकि बस्ती पप्पू डाॅक्टर के सामने, डाकखाने वाली गली नुमाईश कैम्प, नवाबगंज जच्चा-बच्चा हास्पिटल के सामने, थाना रामपुर मनिहारान के अन्तर्गत मल्हीपुर, थाना गागलहेडी के अन्तर्गत राकेश परचून वाली गली ग्राम रसूलपुर पापडकी, थाना चिलकाना के अन्तर्गत मौ0 कलन्दर शाह ग्राम सलीरी, थाना कुतुबशेर के अन्तर्गत लेबर कोर्ट के पास ब्लाक नं0 17/10 लेबर कालोनी, थाना मण्डी के अन्तर्गत गली नं0 1 हुसैन बस्ती बेहट रोड, किरण कोल्ड स्टोरज गोल कोठी, 95 वाली गली राघवपुरम में घोषित हाॅट स्पाॅट को समाप्त करते हुए कन्टेनमेंट की कार्यवाही समाप्त कर दी गयी है।

