Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

ठेकेदार से रिश्वत लेने वाला आबकारी निरीक्षक जेल गया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: माछरा के शराब के ठेके चलाने वाले यतेन्द्र कुमार से 66 हजार रुपये घूस लेने वाले आबकारी निरीक्षक अतुल कुमार त्रिपाठी को पुलिस ने एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

एसपी विजीलेंस कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि आबकारी विभाग के मवाना सर्किल के इंस्पेक्टर अतुल कुमार त्रिपाठी की काफी शिकायतें शासन स्तर पर मिल रही थी। आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ माछरा निवासी यतेन्द्र शर्मा ने विजीलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी कि मार्च और अप्रैल के खातों को ठीक कराने के लिये 66 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।

इससे पहले भी इस आरोपी के खिलाफ उसके सर्किल के शराब के ठेकेदार प्रताड़ित करने का आरोप लगा चुके थे। माछरा निवासी यतेंद्र कुमार शर्मा और अनुज कुमार शर्मा ने गड़ीना और शोल्दा गांव में शराब की दुकानें खोल रखी है। दोनों भाईयों से मवाना सर्किल के आबकारी निरीक्षक अतुल कुमार त्रिपाठी प्रत्येक महीने में जबरन पांच हजार की वसूली करते थे।

कोरोना संक्रमण के दौरान शराब के ठेके बंद होने से अतुल त्रिपाठी को वसूली की रकम नहीं दी गई। सात माह की रकम 66 हजार बकाया चल रही थी, जिसके चलते अतुल कुमार रोजाना दोनों भाईयों को धमकी देते थे कि रकम नहीं दी तो 25 हजार का चालान कर देंगे।

मंगलवार को विजीलेंस ने आरोपी आबकारी निरीक्षक को एंटी करप्शन की कोर्ट में पेश किया जहां से उसको 14 दिनों के लिये जेल भेज दिया गया। सुबह के वक्त शहर के कई शराब ठेकेदार कोतवाली में हवालात में बंद आरोपी निरीक्षक से मिले और उससे बातचीत की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img