
एक व्यक्ति की नई नई शादी हुई और वो अपनी पत्नी के साथ वापिस आ रहे थे। रास्ते में वो दोनों एक बड़ी झील को नाव के द्वारा पार कर रहे थे, तभी अचानक एक भयंकर तूफान आ गया। वो आदमी वीर था, लेकिन औरत बहुत डरी हुई थी। नाव बहुत छोटी थी और तूफान वास्तव में भयंकर था और दोनों किसी भी समय डूब सकते थे। लेकिन वो आदमी चुपचाप, निश्चल और शांत बैठा था जैसे कि कुछ नहीं होने वाला। औरत डर के मारे कांप रही थी और वो बोली, क्या तुम्हें डर नहीं लग रहा ये हमारे जीवन का आखिरी क्षण हो सकता है? अब तो कोई चमत्कार ही हमें बचा सकता है।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई 2022 तक || JANWANI
क्या तुम्हें बिल्कुल डर नहीं लग रहा? कहीं तुम पागल पत्थर तो नहीं हो? वो आदमी खूब हंसा और एकाएक उसने म्यान से तलवार निकाल ली? औरत अब और परेशान हो गई कि वो क्या कर रहा था? तब वो उस नंगी तलवार को उस औरत की गर्दन के पास ले आया, इतना पास कि उसकी गर्दन और तलवार के बीच बिल्कुल कम फर्क बचा था, क्योंकि तलवार लगभग उसकी गर्दन को छू रही थी।
वो अपनी पत्नी से बोला, क्या तुम्हें डर लग रहा है? पत्नी खूब हंसी और बोली, जब तलवार तुम्हारे हाथ में है तो मुझे क्या डर? मैं जानती हूं कि तुम मुझे बहुत प्यार करते हो। उसने तलवार वापिस म्यान में डाल दी और बोला, यही मेरा जवाब है। मैं जानता हूं कि भगवान मुझे बहुत प्यार करते हैं और ये तूफान उनके हाथ में है। इसलिए जो भी होगा अच्छा ही होगा।
सब कुछ उस परमात्मा के हाथ में है और वो कभी कुछ भी गलत नहीं कर सकते। वो जो भी करेंगे हमारे भले के लिए करेंगे। हमेशा विश्वास बनाये रखो। व्यक्ति को हमेशा उस परमपिता परमात्मा पर विश्वास रखना चाहिये जो हमारे पूरे जीवन को बदल सकता है।


