Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

कृषि विवि का दीक्षांत समारोह 21 फरवरी को

  • एके डमिक काउंसिल की बैठक में लगेगी डिग्री और मेडल पर अंतिम मुहर
  • प्रबंध परिषद की बैठक में मिलेगी स्वीकृति, समारोह के लिए राजभवन से मिली हरी झंडी

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि क ा 16वां दीक्षांत समारोह 21 फरवरी को आयोजित होगा। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि आईआईटी खड़कपुर के निदेशक प्रो. वीरेंद्र तिवारी होंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी समारोह में शामिल होगी। राज्यपाल दीक्षांत समारोह में जहां स्कूली बच्चों को सम्मानित करेगी। वहीं, राज्यपाल आंगनबाड़ी महिलाओं से मुलाकात करेगी और उन्हे भी सम्मानित करेगी। समारोह की तैयारियों को विवि में अंतिम रूप दिया जा रहा है।

दीक्षांत समारोह में कितनी डिग्रियों और मेडल का वितरण किया जाएगा। यह एकेडमिक काउंसिल की बैठक में तय होगा। गुरुवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक कृषि विवि के कुलपति प्रो. केके सिंह की अध्यक्षता में काउंसिल के सदस्यों के साथ आयोजित होगी। जिसमें डिग्री, मेडल और अवार्ड पर अंतिम मुहर लगेगी। इसके बाद 20 फरवरी को कृषि विवि की प्रबंध परिषद की बैठक होेगी। जिसमें इन्हे स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

दीक्षांत समारोह इस बार विवि में भव्य रूप से आयोजित होगा। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक समारोह आयोजित होगा। समारोह में इस बार भव्य रूप देने के लिए आंगनबाड़ी महिलाओं को भी बुलाया गया है। जो पिंक साड़ी में समारोह स्थल में शामिल होगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद इनसे भी मिलेगी। राज्यपाल का हालांकि अभी कार्यक्रम नहीं आया है,

लेकिन राजभवन से समारोह में उनके शामिल होने को हरी झंडी मिल गई है। कृषि विवि के कुलपति प्रो. केके सिंह का कहना है कि इस बार दीक्षांत समारोह ऐतिहासिक होगा। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राजभवन से समारोह को हरी झंडी मिल गई है। इसलिए विवि में उच्च स्तर पर इसकी तैयारियां चल रही है।

कृषि विवि में अधिकारियों ने भी परखी तैयारियां

समारोह के नजदीक आता देख जनपद के प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए है। अधिकारियों ने कृषि विवि में आकर तैयारियों को देखना शुरू कर दिया है। हालांकि विवि प्रबंधन द्वारा सभी तैयारियों की जा रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा भी इन तैयारियों को देखा जा रहा है। इस बार समारोह स्थल पर सुरक्षा के भी कड़े एवं व्यापक बंदोबस्त रहेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img