Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

12 माह के आधारभूत प्रशिक्षण के पश्चात दिक्षांत परेड का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

देहरादून: आज पुलिस संचार प्रशिक्षण केन्द्र, सोंधोवाली धोरण, देहरादून में 23 (15 पुरूष एवं 08 महिला) प्रशिक्षु उपनिरीक्षक (पुलिस दूरसंचार) के 12 माह के आधारभूत प्रशिक्षण के पश्चात दिक्षांत परेड का आयोजन किया गया। दीक्षान्त परेड में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने दीक्षान्त परेड का मान-प्रणाम ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया।

06 25

अशोक कुमार द्वारा प्रशिक्षण में सर्वांग सर्वाेत्तम आने पर सुश्री निशा, अन्तः कक्ष में प्रथम स्थान आने पर सुश्री सुनीति पोखरियाल एवं बाहय कक्ष में प्रथम आने पर नवीन नेगी को सम्मानित किया गया। इस प्रशिक्षण में अन्तः कक्ष और बाह्य कक्ष में नियुक्त समस्त प्रशिक्षकों द्वारा निष्ठा, दृढ इच्छाशक्ति एवं लगन से प्रदान किया गया।

प्रशिक्षुओं को रेडियो परिचालन से सम्बन्धित विभिन्न आन्तरिक विषयों का गहन अध्ययन कराया गया, इसके अतिरिक्त ड्रोन तकनीकी, कन्ट्रोल रूम, पोलनेट की कार्य प्रणाली, आई0टी0डी0ए0 देहरादून में स्थित कमाण्ड एंव कन्ट्रोल से सम्बन्धित कार्य प्रणाली, सी0सी0टी0वी0, डायल-112, सोशल मीडिया, फोरेन्सिक, आप्टीकल फाईबर, पी0पी0डी0आर0, वीडियो सर्विलान्स, कम्प्यूटर नेटवर्किग की कार्य प्रणाली का सम्पूर्ण ज्ञान प्रदान कराया गया है।

08 21

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने प्रशिक्षण के उपरांत पास आउट होने वाले सभी उपनिरीक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य पुलिस को माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुसार स्मार्ट व आधुनिक तकनीक में अव्वल रहने की आवश्यकता है। एक केस को सुलझाने के लिये हजारांे सी0सी0टी0वी0 कैमरों को खंगालना पड़ता है। तकनीक के इस दौर में पुलिस को अपराधियों से एक कदम आगे रहकर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिये नई तकनीक का ज्ञान होना आवश्यक है। पुलिस संचार विभाग से पास हो रहे प्रशिक्षुओं का उपयोग साईबर सैल व ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में किया जाये।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस दूरसंचार अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण- पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, फायर अजय रौतेला, पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार श्रीमती विमला गुंज्याल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img