Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

कूलर की घास बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग

  • लाखों का नुकसान एक मजदूर हुआ बेहोश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ीगेट थानांतर्गत फतेहउल्लापुर में कूलर की घास बनाने वाली फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे लाखों का नुकसान हो गया। आग के कारण अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागे। धुएं के कारण एक मजदूर बेहोश भी हो गया।

17 16

फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लिसाड़ीगेट में फतेहउल्लापुर की पीर वाली रोड पास जामिया रेजीडेंसी के पास अमरोहा के धनौरा निवासी नाजिम अली ने कूलर की घास बनाने की फैक्ट्री लगा रखी है। फैक्ट्री में अगस्त से मार्च तक घास बनती है और उसके बाद आपूर्ति की जाती है।

नाजिम अली इस दौरान मेरठ में रहते है। सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे के करीब फैक्ट्री में जब कारीगर काम कर रहे थे। तभी शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग ने देखते देखते भीषण रूप ले लिया और बंडलों में रखी घास को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री के अंदर काम करने वाले मजदूर और मालिक बमुश्किल जान बचाकर भागे।

इस दौरान एक मजदूर धुएं के कारण बेहोश हो गया। उसे आसपास के लोग निकाल कर लाये और प्राथमिक उपचार दिया। आग लगते ही आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

पांच गाड़ियों ने काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग के कारण फैक्ट्री में रखी घास जलकर राख में तब्दील हो गई। फैक्ट्री मालिक नाजिम अली ने बताया कि आग से 12 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। नुकसान के कारण नाजिम बदहवास हालत में पहुंच गया था और उसका कहना था कि आग ने बर्बाद कर दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img