Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

कोरोना क‌र्फ्यू का दूसरे रविवार को भी दिखा व्यापक असर

  • बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरोना क‌र्फ्यू लगाया गया है
  • हर चौराहे व प्रमुख स्थानों पर पुलिस मुस्तैद रही

जनवाणी संवाददता |

हरिद्वार: कोरोना क‌र्फ्यू का दूसरे रविवार को भी व्यापक असर दिखा। अमूमन सुबह साढ़े पांच बजे से ही सक्रिय हो जाने वाला शहर का ट्रैफिक रविवार को पूरी तरह खामोशी की चादर ओढ़े रहा। बंदी के दिन भी बाजार इतना सन्नाटे में नहीं रहते, जितते रविवार को दिखे।

शहर के प्रमुख सड़कों और मुहल्लों की दुकानों के शटर गिरे हुए थे। नगर निगम प्रशासन ने छेत्र में सैनिटाइजेशन कार्य कराया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरोना क‌र्फ्यू लगाया गया है। शनिवार की रात आठ बजे से ही इस पर असर शुरू हो गया था।

सरकार का आदेश मान अधिकांश दुकानदारों ने स्वयं ही अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए थे। हरिद्वार में मेडिकल स्टोर खुले रहे। शहर के बाकि सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। हर चौराहे व प्रमुख स्थानों पर पुलिस मुस्तैद रही। अधिकतर लोग घरों में ही रहे।

क‌र्फ्यू में दवा व अन्य जरूरत का सामान लेने ही कुछ लोग निकले। कई जगहों पर गलियों में दुकानदार आधा शटर गिराए दुकानें खोले बैठे रहे। सब्जी, फल, किराना आदि के दुकानें बंद रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। धार्मिक स्थानों पर जाने वाले यात्री साधन की तलाश में तेज धूप में दिनभर भटकते रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img