Thursday, June 4, 2026
- Advertisement -

कोरोना ग्राफ में इजाफा, संक्रमण के 41 नए केस

  • नए संक्रमितों में कई बहुत कम आयु वर्ग के भी बच्चे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना ग्राफ में धीरे-धीरे इजाफा नजर आ रहा है। गुरुवार को संक्रमण के 41 नए केस मिले हैं। अपडेट जारी करते हुए सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में ऐसे केस मिले हैं, जिनका किसी पूर्व चेन से संबंध नहीं है। कम आयु वर्ग के जो संक्रमित मिले हैं।

उनमें मवाना रोड एमएसडब्लू कालोनी निवासी तीन वर्षीय बच्चा, आनंदपुरी रेलवे रोड चार वर्षीया बालिका, सिविल लाइन मिशन कंपाउंड निवासी 14 वर्षीय किशोर, अग्रसेना विहार राजेंद्र नगर निवासी 10 वर्षीया, सरधना तहसील रोड निवासी 15 वर्षीया, परतापुर सुपरटेक निवासी पांच वर्षीया, जलालपुर निवासी 11 वर्षीय, सिवाया निवासी आठ वर्षीया शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बच्चों में संक्रमण का मिलना बेहद गंभीर है। इसको लेकर पूरी सजगता बरती जा रही है।

सरधना में एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव

क्षेत्र में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी सरधना में एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी लोगों को आइसोलेट करा दिया गया। साथ ही उनके संपर्क में आने वालों को भी होम क्वारंटाइन कर दिया गया।

सरधना में रोजाना कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। रोजाना हो रही जांच में कोरोना केस का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 68 लोगों की जांच की गई। जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। मगर तहसील रोड पर एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। दो दिन पूर्व यहां तहसील कर्मचारी पॉजिटिव मिला था।

जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिवार के सैंल जांच के लिए लैब भेजे थे। गुरुवार को लैब से जांच रिपोर्ट आई तो परिवार के चार अन्य लोग भी पॉजिटिव हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चारों को तत्काल आइसोलेट करा दिया। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों को भी होम क्वारंटाइन कर दिया गया। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार का कहना है कि एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई जाएगी।

कृषि विवि में निकला कोरोना पॉजिटिव

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के गांधी भवन छात्रावास में रहने वाला एक छात्र बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव निकला। आनन-फानन में बुलाई गई बैठक में विवि प्रशासन ने 14 जनवरी तक सभी महाविद्यालयों की आफलाइन कक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है। बीवीएससी एंड एएच का एक छात्र सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के गांधी भवन छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा है।

सीएचसी दौराला के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को विवि में कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें यह छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया। छात्र के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर विवि प्रशासन में हड़कंप मच गया। कुलपति डा. आरके मित्तल ने बताया कि छात्र के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर विवि की समस्त क्लास रूम, लाइब्रेरी, छात्रावास व अन्य स्थानों को सैनिटाइज कराया जाएगा।

इसके अलावा 14 जनवरी तक सभी महाविद्यालयों की आफ लाइन कक्षाएं स्थगित रहेंगी। यदि आवश्यकता पड़ी तो यह अवधि बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा नोडल अधिकारी सुरक्षा गांधी भवन छात्रावास पर सुरक्षा की व्यवस्था करेंगे। कोई भी छात्र छात्रावास के अंदर व बाहर नहीं जा सकें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...
spot_imgspot_img