Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

कोरोना फिर पकड़ने लगा रफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना का प्रकोप तेज होने के कारण हालात बिगड़ने लगे हैं। रूस ने राजधानी मॉस्को को ग्यारह दिन के लिए बंद कर दिया है। चीन ने वायरस को रोकने के लिए युद्ध जैसी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप में एक साल बाद पहला केस सामने आने के बाद सरकार के हाथ-पांव फूल गए हैं। जर्मनी में प्रतिबंध लागू करने की तैयारी है।

रूस की सरकार ने बताया कि बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 40,096 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 1159 लोगों की मौत हुई है। यूरोपीय देशों में रूस में स्थिति इस वक्त बेहद खराब है। यहां अब तक 2,35,057 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, चीन ने उत्तर पूर्वी शहरों में पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं। चीन में बुधवार को 23 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है।

हेलोंगजियांग प्रांत में बंदी की मांग

चीन का उत्तर पूर्वी हेलोंगजियांग प्रांत जो रूस और हेहे शहर की सीमा से जुड़ा है। वहां महामारी बेकाबू हो गई है। यहां के लोगों का कहना है कि यहां शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क को भी काट दिया जाए जिससे वायरस न फैल पाए।

जर्मनी : अप्रैल के बाद सबसे अधिक मरीज

जर्मनी में हालात चिंताजनक बनने लगे हैं। यहां अप्रैैल के बाद सबसे अधिक मामले आए हैं। बीते दो सप्ताह की तुलना में भी बृहस्पतिवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 28 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

फ्रांस : संक्रमण दर में 16 फीसदी की बढ़ोतरी

फ्रांस में संक्रमण दर 16 फीसदी बढ़ी है जो खतरे का इशारा है। फ्रांस में पिछले सात दिनों में रोजाना औसतन 5256 मामले सामने आ रहे हैं। सरकार हेल्थ पास को अनिवार्य करने की योजना बना रही है।

न्यूजीलैंड : दक्षिणी द्वीप में एक साल बाद पहला केस

न्यूजीलैंड में फिर वायरस दस्तक दे चुका है। न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप में एक साल बाद पहला मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

ब्रिटेन : 43 हजार से ज्यादा संक्रमित, 207 की मौत

ब्रिटेन में अब भी हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को यहां 43,941 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 207 मौत हुई। अस्पतालों में अभी भी 8801 मरीज भर्ती हैं।

सिंगापुर : संक्रमण बढ़ा

व्यापार के लिए सीमाएं खोलते ही सिंगापुर में संक्रमण बढ़ने लगा है। अस्पताल, बेड और आईसीयू फुल हो चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...

US Iran War: पड़ोसी देशों की सुरक्षा को लेकर ईरान ने कहा, सिर्फ जवाबी कार्रवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...

Delhi News: क्रिकेट फैंस के लिए राहत, रेलवे चलाएगी फाइनल मैच के लिए विशेष ट्रेन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार को अहमदाबाद में होने...
spot_imgspot_img