Wednesday, February 18, 2026
- Advertisement -

महाराष्ट्र में कोरोना का हड़कंप

न्यूज ऐजेंसी वार्ता |

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 80 नये मामले सामने आये तथा तीन मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मराठवाड़ा क्षेत्र के सभी जिला मुख्यालयों से एकत्र विवरण के अनुसार क्षेत्र के सभी आठ जिलों में से औरंगाबाद सबसे अधिक प्रभावित रहा जहां 22 नये मामले सामने आये और दो लोगों की मौत हो गई।

इसके बाद लातूर में 15 मामले दर्ज किये गये तथा एक व्यक्ति की मौत हो गई। बीड में 20 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

वहीं उस्मानाबाद में 14, जालना में छह, परभणी में दो मामले और नांदेड़ में एक मामला दर्ज किया गया। इस दौरान हिंगोली में कोई मामला सामने नहीं आया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price: चांदी में जोरदार तेजी, 2,700 रुपये उछली कीमत, सोना 1.53 लाख पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू बाजार में...

AI Impact Summit: भारत बना ग्लोबल समिट का केंद्र, फिनलैंड के पीएम समेत कई नेता होंगे शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो...

Salman Khan: सलमान खान पहुंचे लीलावती अस्पताल, पिता सलीम खान की बिगड़ी हालत

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img