Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड: सीएम तीरथ सिंह रावत को हुआ कोरोना

  • सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम तीरथ ने दी जानकारी

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ये जानकारी साझा की है। अपनी पोस्ट में उन्हाेंने लिखा है कि ‘मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आए हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं।

विगत दिनों मुख्यमंत्री जिन लोगों से भी मिले उनकी कोरोना जांच की जाएगी। बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री ने रामनगर और देहरादून जिले में हुई कई कार्यक्रमों में भाग लिया था। इस दौरान उनके संपर्क में आए मंत्री, नेता और लोगों की भी कोरोना जांच की जाएगी। सभी से आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री रामनगर स्थित गर्जिया मंदिर भी गए थे।

वहीं शनिवार को मुख्यमंत्री हरिद्वार में थे। यहां उन्होंने गंगा पूजन करने के साथ ही कई संतों से मुलाकात भी की थी। शनिवार को मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में 120 करोड़ की परियोजनाओं को लोकार्पण भी किया था।

पिछले दिनों उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधासभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, सांसद नरेश बंसल और पूर्व मूख्यमंत्री विजय बहुगुणा समेत कई नेता मुख्यमंत्री सम्पर्क में आ चुके हैं।

वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद रविवार को देहरादून और हरिद्वार में हड़कंप मच गया था। लोकसभा अध्यक्ष 14 मार्च को कनखल स्थित हरिहर आश्रम में हवन अनुष्ठान में शामिल हुए थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्य मंत्री यतीश्वरांनद, जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद भी उनके संपर्क में आए थे। वहीं उन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या से भी भेंट की थी। स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच के लिए संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर रहा है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। स्वास्थ्य विभाग ने लोकसभा अध्यक्ष के संपर्क में आए लोगों से होम आइसालेट होने की अपील की है। वहीं संपर्क में आए लोगों के चिह्नीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img