जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीनेशन ही सबसे बड़ा हथियार है। इसे देखते हुए चिकित्सा विभाग ने आप वैक्सीन कार्य को तेजी से अंजाम देना शुरू किया है।
शुक्रवार को विभागीय टीम ने क्षेत्र के गांव दिनौडी, सिकरोड़ा, नवादा, रामनगर, लालपुर मान, पूंडरी कला, पूंडरी खुर्द, सुंगरपुर बेहड़ा आधा आधा दर्जन से अधिक गांवों में वैक्सिंग कार्य किया। सभी जगहों पर कोवीशील्ड वैक्सीन लगाई गई। सीएचओ डॉ० प्रीति सिंह, डॉक्टर अंजली, एएनएम सर्वेश देवी, आबिदा खातून सहित आधा दर्जन से अधिक सीएचओ एएनएम और आशाओं की टीमों ने सैकड़ों लोगो को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।

