Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

कोरोना वायरस के टीकाकरण अभियान का 11 जनवरी को फिर से होगा ड्राई रन

  • वैक्सीनेशन के प्रथम व द्वितीय चरण के टारगेट ग्रुप का डाटा फीड करें
  • वैक्सीनेशन की सभी तैयारियों की गहन समीक्षा करने के निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 जनवरी को कोरोना वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में पुन: ड्राई रन आयोजित कर वैक्सीनेशन कार्य की सभी तैयारियों की गहन समीक्षा करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य भारत सरकार की गाइडलाइन्स के अनुरूप किया जाए। वैक्सीनेशन कार्य में केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित किये गये क्रम का प्रत्येक दशा में पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये गए हैं।

मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रथम चरण के टारगेट ग्रुप का डाटा फीड हो गया है। इसी प्रकार, द्वितीय चरण के टारगेट ग्रुप के डाटा फीडिंग की कार्यवाही प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। कहा कि कोविड-19 से बचाव व उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाये रखी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोविड चिकित्सालयों में औषधियों, मेडिकल उपकरणों तथा आॅक्सीजन की बैकअप सहित पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे।

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलान्स सिस्टम की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए यह कार्य पूरी सक्रियता से संचालित किये जाएं। उन्होंने लोगों को कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में निरन्तर जागरूक किये जाने पर बल देते हुए कहा कि इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 10 जनवरी से मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन पुन: प्रारम्भ किया जा रहा है। ग्रामीण तथा शहरी इलाकों के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सम्पन्न होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में लोगों को कोविड-19 से बचाव के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया जाए।

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान भारत योजना के कार्ड वितरित किये जाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के आयोजन के सम्बन्ध में सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।

कोरोना के 19 केस

वैक्सीन आने के साथ ही अब कोरोना संक्रमण भी सिमट रहा है। हालांकि मंगलवार के इतर बुधवार को 19 नए केस मिले हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण को काफी नियंत्रित किया गया है। संक्रमितों का डेथ रेट भी करीब करीब शून्य ला दिया गया है। कोरोना अपडेट जारी करते हुए सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने संक्रमण के 19 नए केसों की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि 15 संक्रमित ऐसे हैं जिनका पूर्व की किसी चेन से कोई संपर्क नहीं जबकि चार केस ऐसे मिले हैं जो पूर्व के संक्रमितों के संपर्क से आए हैं। इन केसों में राधा गार्डन निवासी पुरूष, कंकरखेड़ा नटेशपुरम निवासी महिला, कासमपुर गली नंबर दो निवासी पुरूष व सुपर टैक पाम ग्रीन निवासी 26 वर्षीया शामिल हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...
spot_imgspot_img