Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

दुनिया के कई देशों में फिर से बरपा कोरोना का कहर

  • भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,323 नए मामले आए सामने

जनवाणी ब्यूरो | 

नई दिल्ली: दुनिया के कई देशों में एक बार फिर से कोरोना का कहर शुरू हो गया है। इसमें एशियाई देश उत्तर कोरिया सबसे अधिक प्रभावित है। उत्तर कोरिया में 20 दिन में 20 लाख लोगों को बुखार ने अपने चपेट में ले लिया है। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल में सारे बेड फुल हो गए हैं। लोगों का इलाज घर पर ही हो रहा है।

तानाशाह किम जोंग उन ने आपात बैठक बुला ली है। कई शहरों में सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना के कहर को रोकने में नाकाम होने पर उत्तर कोरिया में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। देश में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था और टीकाकरण की लापरवाही के कारण 2 करोड़ से अधिक लोगों के प्रभावित होने की आशंका है।

भारत में कोरोना के आज के आंकड़े

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार के आंकड़े के अनुसार भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,323 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 25 लोगों की मौत हो गई। सक्रिय मरीजों की बात करें तो इनकी संख्या 14996 हो गई है। बता दें कल के मृतकों के आंकड़ों की तुलना में आज 15 लोगों की अधिक मौत हुई है।

चीन के शंघाई में फिर से कोरोना ने दी दस्तक

चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में 5 दिन के बाद एक बार फिर से कोरोना का नया केस सामने आया है। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने दो और जिलों में कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है। साथ ही एक जून से शहर में लंबे समय से जारी लॉकडाउन को खत्म करने की किसी भी योजना से इनकार कर दिया है। ढाई करोड़ की आबादी वाले इस शहर में 7 सप्ताह से लॉकडाउन लगा हुआ है।

अमेरिका में कोरोना से अबतक 10.28 लाख लोगों की मौत

कोरोना का कहर सबसे ज्यादा अमेरिका में बरपा है जहां कोविड-19 की वजह से अबतक 10.28 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वैसे अब पिछले कुछ हफ्तों से अमेरिका में कोरोना का आंकड़ा कम जरूर हुआ है, लेकिन अभी भी औसतन रोजाना 360 लोगों की मौत हो रही है।

भारत में मिला ओमिक्रॉन BA.4 का पहला केस

भारत में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.4 का पहला केस हैदराबाद में मिला है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया है कि कोरोना का यह स्ट्रैन BA.2 जैसा ही है। इंडियन सॉर्स कोव-2 जिनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकोग) ने इसकी पुष्टि कर दी है। बता दें कि भारत में अब तक 5.24 लाख लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

दक्षिण कोरिया में भी कोरोना का कहर

दक्षिण कोरिया में भी कोरोना का कहर जारी है। यहां बीते 24 घंटों में 23,442 नए मामले सामने आए हैं और 26 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक कुल मृतकों की संख्या 23,911 हो गई है

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img