- विशेष अभियान के बाद भी जनता नहीं कर रही नियमों का पालन
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कोविड-19 का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। उससे कहीं न कहीं एक बार फिर से शासन और प्रशासन विभिन्न सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। जिससे आम जनमानस इसके संक्रमण में न आए, लेकिन वर्तमान समय की बात की जाए तो जमीनी स्तर पर इसका पालने होते हुए नहीं दिखाई देता।
शासन द्वारा विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। ताकि सभी लोग नियमों का पालन करते हुए इस संक्रमण की चपेट से बचाएं जाएं। मगर फिर भी बड़ी संख्या में सड़कों पर लोग बिना मास्क के सफर करते हुए मिल जाएंगे। जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ने की संभावना है।
छात्रों के भविष्य को देखते हुए शासन ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों को खोल दिया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अब कॉलेज जा रहे हैं, लेकिन जिस तरीके से आटो रिक्शा, ई-रिक्शा तथा बसों में कोविड-19 कर नियमों उल्लंघन हो रहा है। उससे अब छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों में भय देखने को मिल रहा है।
क्योंकि सावधानी न बरतने के कारण ही ज्यादातर लोग इस संक्रमण की चपेट में आ गए। ऐसे में अगर इसी तरीके से लापरवाही होती रहेगी तो छात्र-छात्राएं भी संक्रमण की चपेट में आएंगे। ऐसे में यह संक्रमण दूरदराज तक फैल सकता है। सरकार द्वारा कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वैवाहिक कार्यक्रमों में भी 100 लोगों की अनुमति के आदेश जारी किए थे।
इतना ही नहीं बिना मास्क के सफर करने वाले लोगों पर जुमार्ना भी लगाया जा रहा है। फिर भी बाजारों तथा अन्य स्थानों पर कोई पालन नहीं होता। जिसमें लालकुर्ती बाजार, हापुड़ अड्डे, भगत सिंह मार्केट, शास्त्रीनगर एवं अन्य मार्केट में कोविड-19 का पालन होते हुए बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहा है।

