- डेयरी संचालकों के करीब 70 हजार के काटे चालान
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: मेरठ भारत स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को निगम की टीम ने पशु क्रूरता अधिनियम के चलते नगर निगम की टीम ने लिसाड़ी गेट व नौचंदी थाना पुलिस को साथ लेकर नौचंदी थाना क्षेत्र के करीमनगर और लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद में अवैध डेयरी संचालकों के चालान काटे। डेयरी संचालकों के करीब 70 हजार रुपये के चालान काटते गए। डेयरी संचालकों को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही डेयरियों को शहर से बाहर नहीं किया गया और नालियों में गोबर बहाना बंद नहीं किया गया तो डेयरी संचालकों की भैंस जब्त की जाएगी।

इस दौरान टीम के साथ मौजूद रहे डा. हरपाल सिंह ने बताया कि बार-बार डेयरी संचालकों को चेतावनी देने के बाद भी डेयरी संचालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। अगर जल्द ही डेयरी संचालकों ने डेयरियों को शहर से बाहर नहीं किया तो सभी डेयरी संचालकों की भैंस जब्त करो अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद ही डेयरी संचालक पशुओं को शहर से बाहर शिफ्ट करेंगे।

