Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

क्रांतिधरा को मिलेगी हेलीकॉप्टर जॉय राइड सेवा

  • अच्छी खबर: यह योजना जल्द होगी शुरू, की जा रही तैयारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वेस्टर्न यूपी के मेरठ में केंद्र सरकार की राष्ट्रीय नागर विमानन नीति के तहत धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत करने की योजना बनाई जा रही है। मेरठ से भी अब लोग जॉय राइड कर सकेंगे। हेलीकॉप्टर जॉय राइड की यह योजना जल्द शुरू होगी। इसकी तैयारी की जा रही है।

इसके लिए एक कम्पनी आगे आई है, जो हेलीकॉप्टर से लेकर छोटे विमान भी उपलब्ध कराएगी। प्रशासनिक अफसरों का दावा है कि परतापुर हवाई पट्टी पर हेंगर भी तैयार किया जा चुका है। योजना के तहत लोगों को हेलीकॉप्टर से पर्यटन स्थलों की सैर करवाने की पहल की जाएगी।

परतापुर स्थित डा. भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी से आने वाले समय में हेलीकॉप्टर की उड़ानों के लिए परफेक्ट माना जा रहा है। इसके साथ ही मेरठ से हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने के लिए हवाई पट्टी के विस्तार की प्रक्रिया पर भी काम चल रहा है। माना जा रहा है कि इससे लोगों को निश्चित ही सहूलियत मिलेगी।

हेलीकॉप्टर जॉय राइड सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि परतापुर हवाई पट्टी छोटे विमानों के लिए उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से प्रपोजल मांगा गया है, जिसका इस्टीमेट और कितनी जमीन की आवश्यकता है, इसकी रिपोर्ट बनाकर भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में एयरपोर्ट अथॉरिटी आॅफ इंडिया की एक टीम भी दौरा करके गई हैं।

एयरपोर्ट अथॉर्टी ने एक मास्टर प्लान बनाया है। प्रयास है कि अगस्त तक छह हेलीकॉप्टर यहां पहुंच जाएंगे। साथ ही दो माइक्रो लाइट और दो छोटे प्लेन भी यहां पहुंच जाएंगे। ये प्रशिक्षण के लिए भी होंगे। साथ ही मेरठ के लोगों के लिए और आसपास के लोगों के लिए भी ये सेवा होगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी को हरिद्वार जाना है, अन्य कुछ जगहों पर जाना है तो भी मेरठ से जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने के लिए कुछ परमिट चाहिए, इस दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम समेत और भी कुछ धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों की टुकड़ों में या डायरेक्ट यात्रा कर सकेंगे। कमिश्नर का कहना है कि आसपास के लगभग सभी जिले एनएच से जुड़ गए हैं। वहीं, कई हाई स्पीड ट्रेन भी दिल्ली से मेरठ के बीच संचालित होनी हैं। वे कहते हैं कि कनेक्टिविटी के बाद मेरठ अब ऐसा स्पॉट बन गया है, जहां अगर एयरोस्पेस की एक्टिविटीज आती है तो मेरठ एक आकर्षण का केंद्र बन जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img