Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

सहारनपुर को गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए निगम का बड़ा कद

  • 12 स्थानों पर गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट को समाप्त कर किया गया सौंदर्यीकरण

जनवाणी संंवाददाता |

सहारनपुर: महानगर सहारनपुर को गार्बेज फ्री सिटी बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाते हुए शहर के 12 स्थानों पर बने गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट को समाप्त कर उन स्थानों का सौंदर्यीकरण कराया गया है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की दृष्टि से भी निगम का यह कार्य महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नगर आयुक्त गजल भरद्वाज के निर्देश पर नगर निगम ने शहर के 12 ऐसे स्थानों जहां आस पास के लोगों द्वारा अस्थायी कूड़ाघर (गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट) बना दिए गए थे, उन्हें समाप्त कर उन स्थानों पर चूना आदि का छिड़काव तथा पौधारोपण व पेन्टिंग आदि कराकर उन स्थानों का सौंदर्यीकरण कराया गया है। अपर नगरायुक्त सी के तिवारी, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, जेडएसओ राजीव चौधरी व मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों को साथ लेकर सोमवार को समाप्त किये गए गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट का निरीक्षण किया और सफाई निरीक्षकों व सफाई नायकों को निर्देश दिए कि जिन गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट्स को समाप्त किया गया है वहां दोबारा कूड़ा-कचरा ना डाला जाए, और यदि कोई वहां कूड़ा डालता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उस पर जुमार्ना लगाया जाए।

सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 06 में हलालपुर टंकी के पास, वार्ड नंबर 15 में खलासी लाइन आई.टी.सी के पास, वार्ड नंबर 16 में रेलवे रोड लकड़ी पुल के पास, वार्ड नंबर 35 बेहट रोड पैट्रोल पम्प के पास, वार्ड नंबर 35 में ही बेहट रोड संस्कृत विद्यालय के पास, वार्ड नंबर 46 में हनुमान मंदिर शंकलापुरी रोड टावर के पास, इसी वार्ड में हुसैन बस्ती, वार्ड नंबर 40 में अंबाला रोड पटेल नगर के पास, वार्ड नंबर 54 नुमाईश कैंप में शक्ति नगर गेट, वार्ड नंबर 53 में प्रताप नगर के पास नाले की पटरी, वार्ड 34 में मल्हीपुर रोड स्थित एसटीपी प्लांट के पास तथा वार्ड नंबर 27 बेहट रोड शालीमार गार्डन में बने गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट को समाप्त कर सौंदर्यीकरण कराया गया है। सहायक नगरायुक्त ने कहा कि इन गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट्स को समाप्त किये जाने से संचारी रोग नियंत्रण अभियान को भी गति मिलेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img