Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

नगर पालिका के नामित सभासद राकेश गर्ग का निधन

  • आरएसएस कार्यकर्ता व भाजपा के पूर्व महानगरध्यक्ष रहे

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: वरिष्ठ आरएसएस कार्यकर्ता, भाजपा के पूर्व महानगरध्यक्ष और हाल में नगर पालिका के नामित सभासद राकेश गर्ग का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन पर आरएसएस कार्यकर्ताओं समेत भाजपाइयों में शोक की लहर है।

शामली शहर के तालाब रोड निवासी वरिष्ठ आरएसएस कार्यकर्ता राकेश गर्ग को किडनी में परेशानी थी और डेढ़ साल से डायलेसिस पर थे। उनका लगातार उपचार चल रहा था। रविवार की सुबह जब राकेश गर्ग के निधन की सूचना मिली तो आरएसएस कार्यकर्ताओं व भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई।

कोरोना संक्रमण के चलते सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल व अन्य नेतागणों समेत सामाजिक लोगों ने अपने घरों से ही राकेश गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की। राकेश गर्ग की अंतिम यात्रा उनके तालाब रोड स्थित आवास से शुरू होकर टंकी रोड स्थित श्मशाम में जाकर संपन्न हुई जहां शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुत्र विभोर गर्ग ने बताया कि राकेश गर्ग हाल ही में नगर पालिका पालिका परिषद के नामित सभासद चुने गए थे।

उन्होंने कई बोर्ड बैठकों में वार्ड के विकास से संबंधित विभिन्न कार्ययोजनाएं दी। इसके अलावा आरएसएस के सभी कार्यक्रमों समेत पथ संचलन आदि में वह बढ़चढ़कर हिस्सा लेते थे। हिंदु जागरण मंच में भी उन्होंने कई पदों को सुशोभित किया। राकेश गर्ग इस कार्यकाल से पहले भाजपा के महानगरध्यक्ष भी रह चुके हैं।

वहीं शामली के सहारनपुर रोड स्थित सांईधाम मंदिर समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश मित्तल का भी अचानक रविवार को निधन हो गया। उनके निधन से भी शहरवासी शोक संतृप्त हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img