जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज शुक्रवार को PMLA कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 6 दिन के रिमांड पर भेजा है। अदालत ने ईडी की कस्टडी में केजरीवाल को भेजा है।
बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने गुरुवार देर शाम दो घंटे की पूछताछ के बाद सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ‘आप’ ने आज विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, ईडी ने केजरीवाल को आज PMLA कोर्ट में पेश किया।

