Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

जमालुदीनपुर में चचेरे भाई को उतारा मौत के घाट

  • एक माह पहले हुई थी आपस में कहासुनी
  • आरोपी गिरफ्तार, जुर्म कबूला

जनवाणी संवाददाता |

जलीलपुर: क्षेत्र के गांव जमालुदीनपुर में एक युवक ने एक माह पहले हुई मामूली कहासुनी को लेकर अपने चचेरे भाई को धारदार हथियार से मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है व आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

जमालुदीनपुर निवासी सोनू की मामूली कहासुनी ताऊ के लड़के महिपाल से एक माह पहले हुई थी। सोमवार की शाम सोनू अपने गांव के पास में बहती पुल पर मछली पकड़ने गया था। पहले से ही घात में लगाकर बैठा ताऊ के लड़का महिपाल ने बिना सोचे समझे सोनू पर धारदार हथियार से वार करना शुरू कर दिया।

इससे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई है। महिपाल ने मृतक के शव को एक गहरे गड्ढे में फेंक दिया। सोनू देर रात तक घर नही पहुंचने पर परिजनों ने सोनू की खोज करनी शुरू कर दी। सोनू के नहीं मिलने पर सोनू के परिजनों ने शक की बुनियाद पर महिपाल को गिरफ्तार कर दिया।

जिसमें महिपाल ने हत्या करना कबूल किया। पूछताछ में बताया कि सोनू की लाश पुल के नीचे गहरे गड्ढे में पड़ी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है। इस मौके पर सीओ गजेंद्र पाल सिंंह, कोतवाल अजय कुमार व एसआई सुधीर कुमार मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img