- गौ रक्षा दिवस पर आर्य समाज में वैदिक यज्ञ आयोजित
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: आर्य समाज शामली में गौ रक्षा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक की यज्ञ एवं प्रवचन के कार्यक्रमों का आयोजन गौरक्षा और गौ पालन पर बल दिया गया।
आर्य समाज शामली में रविवार को गौ रक्षा दिवस के अवसर पर वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य यज्ञमान दैनिक यज्ञ प्रभारी राजपाल आर्य एवं उनकी पत्नी आर्य समाज की प्रधान कौशल्या आर्य रही। यज्ञ को समाज के पुरोहित डॉ. रविदत्त शास्त्री ने संपन्न कराया।
इस अवसर पर डॉ. रवि दत्त शास्त्री ने कहा कि गौ पालन और यज्ञ भारत की प्राचीन संस्कृति है। उन्होंने गौ पालन पर बल देते हुए गौ पालन के लाभ बताएं। इस अवसर पर उन्होंने कहा गायों की सेवा करनी चाहिए। गांव से मिलने वाला दूध हमें रोगमुक्त रखता है। गाय का दूध पोषक एवं बुद्धिवर्धक होता है। उन्होंने कहा गाय का घी और दूध अमृत समान है। गाय के दूध से विभिन्न रोगों का नाश होता है।
इस अवसर पर आर्य समाज के संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, प्रधान सुभाष गोयल आर्य, मंत्री सुभाष धीमान, बीरबल आर्य, ज्ञानेंद्र मलिक, राजीव धीमान, दिनेश आर्य, योगेंद्र आर्य, त्रिलोकचंद, विनोद तोमर, सत्यम जांगिड़, सुभाकर आर्य, राजीव हटवाल, सुनील सुंदर, पूनम आर्य,पुष्पा देवी, संतोष आर्य, याजुसी आर्य, आदि उपस्थित रहे।

