जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: बुधवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित गांव टपराना बुद्धपुरा रोड पर पुलिस को मुखबिर द्वारा गौकशी की सूचना मिली। जिसके बाद उपनिरीक्षक पवन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पुलिस को देखकर गौकशी कर रहे गौकश मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने मौके से एक जिंदा गाय व गौवंश के कटे अवशेष एवं गौकशी के उपकरण बरामद किए। जानकारी के बाद पता चला कि यूनूस पुत्र सलीम अपनी पत्नी शबनम के साथ गौकशी कर रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। मौके से मिले गौमांस को पुलिस ने दबाकर गौकशी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी हरीश राजपूत ने बताया टपराना गांव में गौकशी की सूचना मिली थी जिसमें आरोपी फरार हो गए। मौके से एक जिंदा गौवंश एवं गौमांस बरामद किया है। गौमांस को दबाकर गौकशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है वहीं गौकशों की गिरफ्तारी हेतु तलाश जारी है।

