Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ गोकशी का आरोपी

जनवाणी संवाददाता ।

सहारनपुर: फतेहपुर थाना पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ में गौकशी के मामले में शामिल एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में कॉम्बिंग कर रही है।

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि देर रात देहरादून हाईवे स्थित ग्राम मीरपुर तिराहे पर थानाध्यक्ष फतेहपुर पुलिस टीम के साथ संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान छुटमलपुर की ओर से आ रही बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर आरोपियों की बाइक फिसलकर गिर गई और दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर खेतों की तरफ भागने का प्रयास किया।

जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके से दबोच लिया गया।घायल आरोपी की पहचान इमरान पुत्र सत्तार उर्फ मोल्हड़ निवासी बन्दरजुड़, थाना बुग्गावाला, उत्तराखंड के रूप में हुई है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एसपी देहात के अनुसार इमरान के खिलाफ थाना फतेहपुर में गोवध अधिनियम सहित आर्म्स एक्ट और गौकशी के दो मामले पहले से दर्ज हैं।

उसके कब्जे से तमंचा .315 बोर, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img