Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

सनातन धर्म महाविद्यालय की क्रिकेट पुरुष टीम बनी उप विजेता

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की पहली क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर में 10 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय की क्रिकेट टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर उप विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। महाविद्यालय की टीम की तरफ से फाइनल मैच में रितिक ने 40 रन, तनिष्क ने 16 रन बनाए, मोहम्मद तालिब ने चार विकेट लिए, विकेट कीपर मानव ने दो कैच लिए।

महाविद्यालय में टीम के पहुंचने पर महाविद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया, विशेष रुप से महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर जी ने सभी खिलाड़ियों को और पूरे शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को शाबाशी दी और भविष्य में इसी प्रकार नए कीर्तिमान स्थापित करने हेतु शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रोफेसर श्याम नारायण सिंह, प्रोफेसर अशोक त्रिपाठी, डॉक्टर प्रवीण, डॉ नागेंद्र, डॉक्टर करमजीत कौर, डॉक्टर अंशुल शर्मा, डॉक्टर संदीप, डॉक्टर नितिन कुमार, डॉक्टर चंरामणि, सुभाष और रवि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img