Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे क्रिकेटर शोएब मलिक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक का लाहौर के नेशनल हाई परफॉरमेंस सेंटर एक्सीडेंट (एनएचपीसी) के पास एक्सीडेंट हो गया है। सड़क किनारे खड़े ट्रक में उनकी स्पोर्ट्स कार घुस गई। हालांकि, इस हादसे में पाकिस्तानी क्रिकेटर को कोई चोट नहीं लगी है वह सुरक्षित हैं। इस हादसे में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई है। बता दें कि शोएब मलिक भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति हैं।

बता दें कि लाहौर के नेशनल हाई परफॉरमेंस सेंटर (एनएचपीसी) के पास एक रेस्टोरेंट के नजदीक एक ट्रक खड़ा थी। जिससे जाकर शोएब मलिक की स्पोर्टस कार टकराई। कार की अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया है। इस हादसे पर अभी तक शोएब मलिक ने कोई बयान नहीं दिया है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि क्रिकेटर की स्पोर्टस कार एनएचपीसी से तेज स्पीड में निकली लेकिन वह कंट्रोल में नहीं थी। जिसकी वजह से उनकी कार फिसल गई और सीथे जाकर ट्रक से टकरा गई। गरीमत यह रही की क्रिकेटर को कोई हानि नही पहुंची।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img