Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: एसएसपी आशीष तिवारी की अध्यक्षता में हुई क्राइम मीटिंग, अभियानों और अपराध नियंत्रण की समीक्षा

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जनपद में अपराध नियंत्रण और पुलिस अभियानों की समीक्षा के लिए सोमवार को रिज़र्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने की। इस अवसर पर एसपी देहात सागर जैन, एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी मनोज यादव, सीओ प्रथम अशोक सिसोदिया, सीओ नकुड़ एसएन वैभव और सीओ बेहट मुनीश चंद सहित जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में जनपद में चल रहे विभिन्न अभियानों जैसे अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब और नशा तस्करी पर कार्रवाई, महिला सुरक्षा, वारंटियों की गिरफ्तारी और यातायात व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हाल के अपराधों की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी से काम करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

एसएसपी आशीष तिवारी ने विशेष रूप से कहा कि थाने में आने वाला हर फरियादी सम्मान का हकदार है। उन्होंने निर्देश दिए कि फरियादियों की बात ध्यान से सुनी जाए और उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाए। यदि इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सवेरा” के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जाए और किसी भी कीमत पर नशे के अवैध कारोबार को पनपने न दिया जाए।

इसके लिए थाना स्तर पर विशेष अभियान चलाए जाएं और नेटवर्क में शामिल अपराधियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाए।एसएसपी ने गश्त और चेकिंग को प्रभावी बनाने, हिस्ट्रीशीटर और सक्रिय अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने और महिलाओं व बच्चों से जुड़े अपराधों में संवेदनशील रहते हुए तुरंत कदम उठाने पर बल दिया। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एसपी ट्रैफिक को ठोस रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए गए।गोष्ठी में उच्चाधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस और जनता के बीच समन्वय बेहद जरूरी है। थानास्तर पर नियमित जनता से संवाद और तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने पर जोर दिया गया। बैठक का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सहारनपुर को सुरक्षित तथा अपराध मुक्त बनाने के लिए हर स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...

Punjab News: लुधियाना-बठिंडा में स्कूलों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वीरवार को लुधियाना के पुलिस...

UP Board Result 2026: आज ख़त्म होगा लाखों छात्रों का इंतज़ार, घोषित होंगे 10th-12th के परिणाम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक...

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...
spot_imgspot_img