Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

क्रॉकरी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

  • फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने किया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शुक्रवार की दोपहर मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर के आवासीय इलाके में प्लाजा में क्रॉकरी की दुकान के गोदाम में शॉट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से गोदाम रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया।
शास्त्रीनगर के ब्लॉक स्थित गोविंद प्लाजा में विक्की अग्रवाल की बर्तन की दुकान है।

इस दुकान के ऊपर ही विक्की का गोदाम है। बताया जाता है शुक्रवार की दोपहर गोदाम में अचानक आग लग गई। इससे पहले कि आग बुझाने का प्रयास किया जाता, देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। जानकारी के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के व्यापारियों और क्षेत्रवासियों में अफरा-तफरी मची रही। फायर ब्रिगेड विभाग आग लगने की कारणों जांच पड़ताल शुरु कर दी हैं।

10 14

रिहायशी इलाके में था गोदाम

जिस स्थान पर ये दुकान है वह सघन रिहायशी इलाका है। ऐसे में यदि आग फैल जाती तो जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था। गोदाम में आग बुझाने के उपकरण तक नहीं थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img