Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

एक माह बीता, मगर सिनेमाघरों से दर्शक नदारद

  • बड़ी फिल्म रिलीज न होने के कारण दर्शक नहीं पहुंच रहे सिनेमाघर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अनलॉक प्रक्रिया के पश्चात विभिन्न बाजारों की आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिल रहा हो, लेकिन सिनेमाघरों का हाल जस का तस बना हुआ है। शासन के निर्देश के पश्चात 15 अक्टूबर से सभी सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति भी मिल गई थी। जिसके बाद सिनेमा हॉल के मालिकों ने हॉल को सैनिटाइज कराकर दर्शकों के लिए खोल दिया था, लेकिन एक माह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी सिनेमाघरों को दर्शकों का इंतजार है।

एक शो में 40 से 50 दर्शक

कोविड-19 से पहले का दौर था कि सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए दर्शक लाइनों में लगकर टिकट लेते थे। आज उन्ही सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या ना के बराबर देखने को मिल रही है। हाल ये है कि एक शो में 40 से 50 दर्शक ही पहुंच रहे हैं। जिससे सिनेमा मालिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि इतने दर्शकों में शो का खर्चा निकल पाना संभव नहीं।

हालांकि सिनेमा घर के मालिकों को आस है कि जब कोविड-19 का संक्रमण कम होगा और नई फिल्मों के आने के बाद राहत मिलेगी। बता दें कि हर बार दीपावली पर नई बड़ी फिल्म रिलीज होती थी। जिसको देखने के लिए एक सप्ताह तक दर्शक वेटिंग में टिकट लेकर देखने के लिए पहुंचते थे, लेकिन अबकी बार न तो कोई फिल्म रिलीज हुई है और न ही दर्शक देखने के लिए पुरानी फिल्मों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

उधर, नंदन सिनेमाघर के मैनेजर मनीष ने बताया कि अभी दर्शकों की संख्या काफी कम है। हालांकि उम्मीद है कि जैसे ही कोई नई फिल्म रिलीज होगी दर्शक आएंगे। उन्होंने बताया कि दर्शकों की सुरक्षा के लिए सभी विशेष प्रबंध किए है। बिना सैनिटाइजर किए उनका प्रवेश नहीं होता हॉल में भी नियमों का पालन कराया जाता हैं। वहीं, टिकट काउंटर पर व्यवस्था संभाल रहे दीपक शर्मा ने कहा कि पहले टिकट लेने के लिए लम्बी लाइन रहती थी, लेकिन अब सुबह से शाम तक दर्शकों का इंतजार करते हैं, लेकिन एक शो में 40 से 50 के आसपास ही टिकट खरीदे जाते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द स्थिति सुधरें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img