Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी का ट्रैक्टर बरामद

  • स्वराज ट्रैक्टर, रोटावेटर व असलाह-कारतूस बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: बाबरी थाना पुलिस ने मुठभेड के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी किया गया स्वराज ट्रैक्टर रोटावेटर और असलाह कारतूस आदि बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत बाबरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हींड रोड से मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने अपने नाम राहुल पुत्र मेनपाल और अंकुर पुत्र इसम निवासीगण गांव किशोरपुर थाना थानाभवन बताए हैं।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी किया गया स्वराज ट्रैक्टर, रोटावेटर एवं असलाह-कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी नेमचंद ने बताया कि 8 दिसंबर को जोंगपाल सिंह निवासी बाबरी ने थाने में तहरीर दी थी कि उसके खेत से चोरों ने स्वराज ट्रैक्टर व उस पर लगा रोटावेटर चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

उधर, शामली कोतवाली पुलिस ने 125 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी ईनाम पुत्र मतलूब निवासी ग्राम भूरा को गिरफ्तार किया है। वहीं कोतवाली पुलिस ने विजय चौक से झिंझाना रोड की तरफ जाने वाली रोड से बुढ़ाना रोड पर हुई मोबाईल लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त ताहिर पुत्र हनीफ निवासी मोहल्ला आलकला थाना कैराना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। आरोपी ने अपने फरार साथी का नाम तारिक पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला आलदरमियान कैराना बताया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img