Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

बाजार में भीड़, नहीं है लोगों में कोरोना की दहशत

  • बाजारों में बिना मास्क लगाए घूम रहे लोग

जनवाणी संवाददाता  |

मेरठ: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक से देशभर में अलर्ट है, लेकिन जिले में लोग लापरवाही से बाजारों में बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। बाजारों में दिखने वाली भीड़ में लोग बिना मास्क और शारीरिक दूरी का पालन किए घूमते देखे जा सकते हैं। हालात यह हैं कि शहर के लालकुर्ती पैंठ बाजार में बेहिसाब भीड़ में लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। कोरोना का बिल्कुल भी भय लोगों में नजर नहीं आ रहा है। वहीं, जिले में अब धीरे-धीरे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है।

नए साल में कोरोना मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। ऐसे में जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। कोरोना के बढ़Þते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन अभी गंभीर होता नजर नहीं आ रहा है। ओमिक्रॉन जैसे कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक से देशभर में दहशत का माहौल है।

वहीं, बाजारों में कोविड-19 के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। लोग बैखौफ बाजारों एवं सड़कों पर बिना मास्क लगाए घूमते नजर आ रहे हैं। वहीं, सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा है, लेकिन यह लापरवाही हम सभी के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। कोरोना का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। अब कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन ने देश में दहशत फैला रखी है।

यह तेजी से और खतरनाक तरीके से फैल रहा है। सरकार ने इससे बचने के लिए गाइडलाइन जारी कर रखी है। कोरोना से बचने के लिए तेजी के साथ कोविड टीकाकरण किया जा रहा है।

नियमों की उड़ रही धज्जियां

बाजारों में भीड़ लग रही है। दुकानों पर भी खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही है। वहीं, दुकानदारों के यहां पर भी महामारी के संक्रमण से बचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। ग्राहकों के साथ ही स्वयं दुकानदार भी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। दुकान पर सैनिटाइजेशन की भी कोई व्यवस्था नहीं है। दुकानदार पैसा कमाने के लालच में नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।

शहर से लेकर देहात तक कहीं भी कोविड-19 नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ट्रेन व बसों में भी बिना मास्क एवं शारीरिक दूरी के लोग यात्रा कर रहे हैं। उधर, कुछ लोग मास्क लगा भी रहे हैं तो वो भी नाक के नीचे। इससे संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है।

बाजारों में लोगों की लापरवाही देखकर ऐसा लगता है कि जिले में कोरोना का डर लोगों के अंदर से निकल चुका है। बाजारों में पहले से ज्यादा भीड़ नजर आने लगी है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व सैनिटाइजेशन करना बेहद जरूरी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img