Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

हाइवे पर कांवड़ियों का उमड़ा जनसैलाब

  • 24 घंटे तक भोले के कब्जे में रहेगा हाइवे, बाइक कांवड़िये और डाक कांवड़ का आज से रहेगा जोर

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: जैसे-जैसे शिवरात्रि का पर्व करीब आता जा रहा है। वैसे-वैसे ही भोले के भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है। अब सजी हुई कांवड़ के आने और कंपीटीशन का दौर शुरू हो गया है। इन शिव भक्तों को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। 24 घंटे तक हाइवे पर कांवड़ियों का कब्जा रहेगा। बुधवार को हाइवे पर अब तक की सबसे अधिक कांवड़ियों की भीड़ नजर आयी। कांवड़ सेवा शिविरों में भोजन से लेकर चिकित्सीय सुविधा तक उपलब्ध कराई जा रही है। मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

शाम को सजी-धजी हुई लाइटों वाली कांवड़ अधिक आकर्षण का केंद्र बनी हुई। कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। शिवरात्रि दो अगस्त की है और उससे पहले ही हाइवे पर आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा है। अगले 24 घंटे तक हाइवे कांवड़ियों के कब्जे में रहेगा। पैदल कांवड़ियों के अलावा डाक कांवड़ और बाइक कांवड़ का जोर बढ़ता जारहा है। शाम से ही बाइकों और ड़ाक कांवड़ की भीड़ में इजाफा हुआ है। पिछले सालों की तुलना में इस बार डाक कांवड़ का जोर ज्यादा रहा।

टोल प्लाजा बना कांवड़ियों का सेंटर

सिवाया टोल प्लाजा कांवड़ियों का सेंटर बन गया है। यहां पर आकर ज्यादातर कांवड़िये रुकते हैं और आराम करने के बाद वह शाम के समय निकलते हैं। मेरठ और आसपास के कांवड़ियों का भी जमावड़ा टोल प्लाजा पर रहते हैं। टोल सुरक्षाधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि टोल कर्मियों की ड्यूटी भी कांवड़ियों की सेवा में लगाई गई हैं। टोल पर किसी तरह की दिक्कत न हो उसके लिए सभी कर्मियों को लगाया गया है।

हाइवे पूरी तरह से बंद

डाक कांवड़ शुरू होने से दिल्ली-दून हाईवे पर बाइक सवारों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में सभी प्रकार के वाहनों को बंद कर दिया गया है। अब सिर्फ दोपहिया वाहन और यातायात पुलिस से जारी पास लगे वाहनों का संचालन ही होने दिया जा रहा है। पुलिस ने शहर के अंदर से यूनिवर्सिटी रोड होकर तेजगढ़ी से पीवीएस होते हुए पीटीएस से बिजली बंबा चौकी पर यातायात निकाल दिया है। वाहन चालक यहां से हापुड़ होते हुए सीधे दिल्ली जा सकते हैं। पास लगे वाहन शहर के अंदर से भी एक्सप्रेस-वे पर चढ़कर दिल्ली जा सकते हैं। इधर, एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या घटकर करीब 13 हजार रह गई है। आम दिनों में लगभग 70 हजार वाहन टोल पार कर रहे थे।

पुलिस लाइन में उतरा हेलीकॉप्टर, शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा आज

लखनऊ से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के लिए भेजा गया हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतर गया है। आज इसमें सवार होकर आलाधिकारी कांवड़ियों पुष्पवर्षा करेंगे। कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा के लिए बुधवार शाम हेलीकॉप्टर यहां पहुंच गया। प्रत्येक वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान शासन के निर्देश पर हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल उठाने वाले कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का उत्साहवर्धन करते भी दिखाई दिए हैं। इस बार का कार्यक्रम भी फाइनल हो चुका है,

जिसके लिए बुधवार शाम ही यहां हेलीकॉप्टर पहुंच गया। पुलिस लाइन के मैदान पर बने हेलीपैड पर यह उतरा और आज सुबह यहीं से यह कांवड़ मार्गों के लिए उड़ान भरेगा। पुलिस सूत्र बताते हैं कि एडीजी जोन ध्रुवकांत ठाकुर, आईजी रेंज नचिकेता झा, मंडलायुक्त सेल्वा कमारी जे., डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डा. विपिन ताडा कांवड़ मार्गों के निरीक्षण के लिए यहीं से उड़ान भरेंगे। इस दौरान वह मेरठ से मुजफ्फरनगर बॉर्डर और उधर पुरामहादेव तक कांवड़ यात्रा का निरीक्षण भी करेंगे। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि हेलीकॉप्टर पहुंच चुका है, जो आज सुबह पुलिस लाइन से उड़ान भरेगा।

रजवाहा पटरी पर उमड़ रही कांवड़ियों की भीड़

सरधना/रोहटा: जलाभिषेक में एक दिन का समय शेष रह गया है। जिसके चलते कांवड़ियो ने अपनी चाल तेज कर दी है। गंगनहर पटरी पर कांवड़ियों की संख्या कम हो गई है। पटरी से इस समय डाक कांवड़ बड़ी संख्या में गुजर रही है। बाइकों पर सवार कांवड़ियां हरिद्वार के लिए रवाना हो रहे हैं। पटरी पर ट्रैफिक बढ़ने के चलते पुलिस भी पूरी तरह सतर्क है। वहीं, रजवाहा पटरी पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। पुरामहादेव जाने वाले कांवड़िये रजवाहा पटरी से गुजर रहे हैं। बुधवार को भी हजारों की संख्या में कांवड़िये गंगनहर पटरी से गुजरे। पूरी पटरी पर माहौल शिवमय हो गया है। वहीं सेवादार भी कांवड़ियों की सेवा करने में काई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रत्येक गांव के निकट बड़े-बड़े सेवा शिविर लगे हुए हैं।

गंगनहर पटरी हुई फीकी

गंगनहर पटरी पर कांवड़ियों की संख्या बहुत कम हो गई है। चंद कांवड़िया पटरी से गुजर रहे हैं। वह भी समय की कमी को देखते हुए तेज चालक से आगे बढ़े जा रहे हैं। वहीं पटरी पर डाक कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। पैदल कांवड़ियों की संख्या कम होते ही पटरी पर सेवा शिविर भी उखड़ने शुरू हो गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img