Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

2020 से पहले के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों को नया बना रहा सीआरएस

  • सीआरएस में ई-नगर सेवा का डाटा अपलोड न होने से खड़ी हुए समस्या

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जन्म-मृत्यु पंजीयन का सीआरएस पोर्टल लाखों लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। सीआरएस की सेवाएं चालू होने से पूर्व ई-नगर सेवा का डाटा उसमें अपलोड न करना अब महंगा पड़ रहा है। 2020 से पूर्व में जारी हुए सभी जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के डुप्लीकेट या उसे आॅन लाइन चढ़वाने या उसमें संशोधन कराने पर सीआरएस वर्तमान उसके जारी होने की वर्तमान तिथि दर्ज कर देता है। ऐसे में शहर या अन्य शहरों व विदेशों के नामी स्कूलों में बच्चों को इस बात को लेकर एडमिशन नहीं मिलता कि उन्होंने एडमिशन के मौके पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाया है।

दरअसल, नगर निगम का जन्म-मृत्यु पंजीयन विभाग में सेना के जवान के साथ मारपीट के बाद इसकी खामियां सामने आ रही है। प्रदेश सरकार ने जन्म-मृत्यु पंजीयन के लिए 2012 में ई-नगर सेवा के नाम से पोर्टल बनाया था। इससे पूर्व नगर निगम में जन्म-मृत्यु पंजीयन मैनुअल किया जाता था। लाखों लोगों का मैनुअल रिकार्ड दर्ज है। ई-नगर सेवा के पोटल पर 2020 तक कार्य किया गया। 2020 के अंत में केन्द्र सरकार ने सीआरएस पोर्टल लॉच कर दिया। अब देशभर के नगर निगमों को इस पोर्टल पर जन्म-मृत्यु का पंजीयन करना पड़ता है। सीआरएस की सेवाओं की लॉचिंग से पूर्व ई-नगर सेवा के पोर्टल का समस्त डाटा सीआरएस पर अपलोड नहीं किया गया और उक्त डाटा को पोर्टल पर ब्लॉक कर दिया गया।

सीआरएस पर नए जन्म-मृत्यु पंजीयन के साथ-साथ 2020 से पूर्व में जारी हुए जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र की डुप्लीकेट कापी या उक्त रिकार्ड को आन लाइन चढ़वाने या उक्त प्रमाण पत्रों में संशोधन कराने पर उसके जारी होने की तिथि सीआरएस वर्तमान की तिथि देता है। यानि यदि कोई पांच वर्ष पूर्व प्रमाण पत्र जारी हो चुका उसकी डुप्लीकेट कापी निकलवाने या उसे आॅन लाइन चढ़वाने या नाम में संशोधन कराने पर उसकी जारी होने की करंट डेट लिखी हुई आती है। ऐसे में हर जगह यह कहा जाता है कि वह अभी प्रमाण पत्र बनवाकर लाए।

2020 से पहले का लाखों लोगों के जन्म व मृत्यु का पंजीयन हुआ है। बच्चों के स्कूलों में एडमिशन को लेकर यह एक गंभीर समस्या बन गई है। 2020 से पहले के बने हुए जन्म प्रमाण पत्र को जब लोग सीआरएस में आॅन लाइन चढ़वाकर उसकी कॉपी निकलवाकर एडमिशन के लिए स्कूलों में जाते हैं तो शहर के साथ-साथ देश व विदेश के सभी नामी स्कूलों में बच्चों को यह कहकर एडमिशन नहीं मिलता कि उक्त बच्चे का अभी जन्म प्रमाण पत्र जारी हुआ है।

सीआरएस में कोई नहीं कर सकता छेड़छाड़: डा. गजेन्द्र

नगर निगम में जन्म-मृत्यु पंजीयन विभाग के प्रभारी डा. गजेन्द्र का कहना है कि सीआरएस के पोर्टल का मामला उनके हाथ में नहीं है। यह केन्द्र सरकार का पोर्टल है। इसमें वह या नगर निगम का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता। इसकी समस्या का निराकरण करने उनके हाथ में नहीं है। हमारे दफ्तर में सन 2020 से पूर्व या सन 2012 से पहले के बने प्रमाण पत्र की जब कोई पुन: निकलवाने आता है तो वह उस रिकार्ड को सीआरएस पर अपलोड करते हैं।

जन्म-मृत्यु पंजीयन के बाद स्थिति की मोबाइल पर मिलेगी जानकारी

नगर निगम में जन्म-मृत्यु पंजीयन अनुभाग के चक्कर काटने से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। शीघ्र जन्म-मृत्यु के पंजीयन के बाद आवेदक को उसके कार्य की स्थिति की जानकारी उसके मोबाइल पर मैसेज के जरिए मिलेगी।
इससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नगर निगम के जन्म-मृत्यु अनुभाग में गड़बड़ी की परते खुलने के बाद अब महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने भी इसमें सुधार के लिए नगरायुक्त को सुझाव दिया। उन्होेंने नगरायुक्त को सुझाव दिया कि वे उक्त अनुभाग में पंजीयन कराने वाले व्यक्ति को उसके मोबाइल पर मैसेज भेजकर उसका कार्य किस स्थिति में है।

अवगत कराया जाए, ताकि आवेदक को बार-बार नगर निगम के कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े। मैसेज भेजने से कार्यालय में लोगों को बोझ भी कम होगा और कर्मचारी आसानी से अपने कार्य निपटा सकेंगे। नगरायुक्त अमित पाल शर्मा ने महापौर को उनके द्वारा दिए गए सुझाव को जन्म-मृत्यु पंजीयन कराने वाले आवेदक के साथ-साथ नगर निगम के हित में भी बेहतर बताया और इसपर शीघ्र अमल कराने का भरोसा दिलाया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img