Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

डी-कोर कंपनी की टीम ने सरधना में की छापेमारी

  • कई स्थानों से भारी मात्रा में मिला किया बरामद, टीम ने थाने में दी तहरीर, कई लोग हिरासत में

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: नगर नकली माल बनाने का गढ़ बन गया है। बुधवार को डी-कोर कंपनी की टीम ने पुलिस के साथ क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कई स्थानों से भारी मात्रा में डी-कोर कंपनी की बेडशीट बरामद की। साथ ही पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, टीम की छापेमारी से बेडशीट का काम करने वालों में हड़कंप मच गया। अधिकांश कारोबारी अपने गोदामों में ताले लगाकर फरार हो गए। कंपनी की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

सरधना में बड़े स्तर पर बॉम्बे डाइंग व डी-कोर जैसी विभिन्न नामचीन ब्रांड की नकली बेडशीट बनाने का काम किया जा रहा है। नगर में दर्जनों स्थानों पर बेडशीट के गोदाम बने हुए हैं। बुधवार को डी-कोर कंपनी की टीम नगर में छापेमारी करने पहुंची। टीम पुलिस लेकर नगर में छापेमारी करनी निकली। इस दौरान टीम ने धर्मपुरा मोहल्ले में आकिब की आसिफ टेक्सटाइल में छापेमारी की। जहां टीम ने भारी मात्रा में डी-कोर के नाम से बनी व अधबनी बेडशीट बरामद की। इसके अलावा कंपनी के स्टीकर व रैपर बरामद किए। यहां से पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया।

इसके अलावा टीम ने तहसील रोड पर दो स्थानों पर छापेमारी की।यहां भी टीम ने भारी मात्रा में डी-कोर नाम की बेडशीट बरामद की। यहां से भी टीम ने कई को पकड़ा। टीम ने सारे माल को कब्जे में ले लिया। वहीं, छापेमारी से बेडशीट के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। अधिकांश कारोबारी अपने गोदामों में ताले लगाकर फरार हो गए। कंपनी की टीम में अजय कुमार, दीप सिंह, देवेंद्र प्रताप, पीयूष श्रीवास्तव शामिल रहे। कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बॉम्बे डाइंग का भी मिला माल

छापेमारी के दौरान टीम को सभी स्थानों पर बॉम्बे डाइंग कंपनी के नाम से नकली बेडशीट का भंडार भी मिला। यहां भी भारी मात्रा में कंपनी के नाम के रेपर व स्टीकर मिले। हालांकि टीम ने इस माल को जब्त नहीं किया। क्योंकि बॉम्बे डाइंग की ओर से कोई नहीं था।

देशभर में किया जा रहा सप्लाई

नगर में नकली बेडशीट बड़े स्तर पर तैयार की जा रही है। यहां से बेडशीट मेरठ के सुभाषनगर से लेकर दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, मणिपुर समेत तमाम राज्यों में सप्लाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान टीम को मिली बिल बुक से इसका खुलासा हुआ।

फैक्ट्री में चोरी की वारदात का खुलासा

मेरठ: टीपीनगर भोला रोड स्थित टेनिस बॉल फैक्ट्री में सोमवार रात हुई चोरी का बुधवार रात पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। आज सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। यूपी पुलिस से रिटायर्ड लखपत शर्मा ने भोला रोड पर टेनिस बॉल की फैक्ट्री डाली हुई है। सोमवार रात बंद फैक्ट्री को चोरों ने खंगाल दिया।

चोर यहां से पांच गेंद बनाने की डाई, तैयार गेंद से भरे दो बोरे, एक गैस सिलेंडर और काफी कुछ अन्य सामान समेटकर ले गए। अगली सुबह वारदात का खुलासा हुआ तो रिटायर्ड दारोगा ने रिपोर्ट दर्ज करा दी और पुलिस जांच में जुट गई।बताया जाता है कि रिटायर्ड दारोगा को पास ही रहने वाले एक व्यक्ति पर शक था। उन्होंने पुलिस को उसके बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी। भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ में चोरी का सच उगल दिया।

आरोपी ने बताया कि उसने चोरी के लिए मनीष व गौरव नाम के दो युवकों को अपने साथ मिलाया और रात में चोरी की। तैयार गेंद बेचने के लिए वह माधवपुरम गए, लेकिन सौदा नहीं पटा। इसके बाद पल्लवपुरम निवासी विकास नाम के शख्स को उन्होंने यह टेनिस बॉल बेच दी। पुलिस ने दबिश डाली और दोनों युवकों को दबोचकर उनके पास से बॉल बनाने की पांच डाई और विकास के पास से तैयार टेनिस बॉल के दो बोरे भी बरामद कर लिए। इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना का कहना है कि पुलिस बरामदगी में जुटी है। गुरुवार को पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img