Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

बेटियां बोली…सुरक्षा दिलाएं, वरना सिखाएंगे सबक

  • शिक्षकों ने छात्राओं संग की काउंसिलिंग, रिश्ते नाते घर तक रखे सीमित
  • छात्राओं ने उठाई कड़ी सजा के साथ एंटी रोमियो अभियान चलाने की मांग

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: एक तरफा प्यार में विफल रहे सिरफिरे ने चलती बस को रोक छात्रा को गोली मारने वाले आरोपी मनचले को पुलिस से कडी सजा दिलाने के साथ बेटियां बोली कि हमको पुलिस सुरक्षा चाहिए वरना खुद सड़क पर उतरकर मनचलों को सबक सिखाने के लिए आगे बढ़ना पड़ेगा। छात्रा को गोली लगने की छात्राओं ने कड़ी निंदा कर कालेज से लेकर मुख्य चौराहों के आसपास खडेÞ रहने वाले मनचलों के खिलाफ एंटी रोमियो अभियान चलाकर पुलिस कार्रवाई करे।

इसी क्रम में नगर में स्थित विभिन्न कालेज के प्रधानाचार्यों ने शिक्षिकाओं के साथ मिलकर छात्राओं की काउंसिलिंग कर उनको निडर होकर शरारती तत्वों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि स्कूल कालेज में पढ़ाई के अलावा रिश्ते नाते घर तक ही सीमित रखे।

इस मौके पर कालेज में पढ़ने वाली जूनियर एवं सीनियर छात्रा सानिया, नीशू, अनन्या, नैना, साक्षी, साफिया, वंशिका, असबा परवीन, अर्सी ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यानाथ योगी महिलाओं एवं युवतियों के साथ कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं को सुरक्षा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं,

02 14

लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के चलते देहात से नगर क्षेत्र स्थित कालेज में आने वाली छात्राओं को मनचलों की हरकतों का शिकार होना पड़ रहा है। शनिवार को कालेज प्रधानाचार्या देवेन्द्र कुमार ने प्रवक्ता पूनम चौधरी आदि के साथ कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं की काउंसिलिंग कर मुख्यमंत्री योगी द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर से लेकर शिक्षकों ने स्वयं अपने नंबर उपलब्ध कराएं।

एसआई ने प्रधानाचार्य संग छात्राओं से की वार्ता

छात्रा निकिता को गोली मारने के बाद उच्चाधिकारियों के स्थानीय पुलिस को मनचलों को सबक सिखाने के निर्देश दिये हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इंस्पेक्टर अजय कुमार के साथ सभी उपनिरीक्षकों को पुलिस टीम के साथ गश्त कर एंटी रोमियो से अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं।

मोबाइल लाने वाले छात्र-छात्राएं होंगे निष्कासित

छात्रा को गोली मारने के बाद एएस इंटर कालेज शिक्षकों ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए विद्यालय प्रशासन ने छात्रों की यूनिफॉर्म में परिवर्तन करने का लिया गया निर्णय है। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने शिक्षकों संग छुट्टी होने के बाद नगर का भ्रमण कर छात्रा के साथ हुई दुखद घटना को देखकर सर्च अभियान चलाया। इस मौके पर कालेज प्रबंधक कमेटी की आपातकालीन बैठक बुलाई। समिति के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन रस्तोगी संग प्रधानाचार्य मेघराज सिंह ने बैठक कर छात्रों की यूनिफार्म मे बदलने का निर्णय लिया।

शिक्षक बोले…माता-पिता को बनना पड़ेगा गुरु

छात्रा निकिता को सिरफरे युवक राजन द्वारा चलती बस को रोक गोली मारने के प्रकरण के बाद शिक्षकों ने विचार रखते हुए कहा कि सर्वप्रथम परिवार के सदस्यों के साथ माता-पिता को गुरु बनना पडेÞगा और अपने बच्चों पर कंट्रोल करने के साथ उनको दोस्त की तरह से हर बात को शेयर करे। युवा-युवतियों को मोबाइल से दूर रखे। इस मौके पर कालेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं पर मोबाइल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाए।

कृषक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने बताया कि छात्रा के साथ हुई घटना स्तब्ध करने वाली है। निडर होकर शरारती तत्वों का सामना करने की जरूरत है।

एएस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. मेघराज सिंह का कहना है कि सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठा रही है, लेकिन बाल बुद्धि के चलते बच्चे अपनी लाइन से भटक रहे हैं।

एलडी कालेज की प्राचार्या डा. शक्ति साहनी का कहना है कि सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर रखा है। आजकल मोबाइल के चलते परिवार के संस्कार से युवा पीढ़ी दूर हो रही है। माता-पिता को आज के युग में दोस्त बनना जरूरी है।

कॉलेज की छात्रा पर हुए जानलेवा बेहद ही दुखद घटना है। ऐसे में पुलिस को सख्त कदम उठाने चाहिए। ऐसे में युवा-युवतियों की बात को सुनकर माता-पिता को हर समस्या का समाधान कर सकते हैं। कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं को जागरूक होने की जरूरत है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img