Saturday, June 27, 2026
- Advertisement -

दौराला पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़

  • पुलिस ने मौके से तीन को हिरासत में लिया

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: दिन निकलते ही दौराला पुलिस की टोल प्लाजा के पास तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाश साधारणपुर से एक किसान को बंधक बनाकर तीन भैंस लूटकर भाग रहे थे। बदमाशों ने घेराबंदी होते देख दौराला पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों समेत तीन बदमाशों को हिरासत में लिया। पुलिस ने घायलों को उपचार दिलाने के बाद तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया।

थाना पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली की तीन बदमाश इंचौली थाना क्षेत्र के साधारणपुर गांव से एक किसान को बंधक बनाकर तीन भैैंस लूटकर भाग रहे है। इस पर दौराला पुलिस ने हाइवे पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को टोल प्लाजा के पास बदमाशों के होने की सूचना मिली। जिस पर बदमाशों की पुलिस ने घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर दौराला पुलिस ने भी फायरिंग की।

फायरिंग में गांव भानवाड़ा, थाना रतनपुरी जिल मुजफ्फरनगर निवासी जीशान पुत्र सोफिन व गांव खरदौनी थाना इंचौली निवासी खलील पुत्र आसी पैैर मेंं गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों के अलावा पुलिस ने हरथला थानाा सिविल लाइन मुरादाबाद निवासी अजीम पुत्र शमी खान को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी गई भैंस, दो तमंचे 315 बोर, चार खोखा कारतूस, 10 जिंदा कारतूस, एक गाड़ी बरामद की। पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ की। जिसमें, अन्य बदमाशों के नाम प्रकाश में आए। पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन लूटी

कंकरखेड़ा: बुधवार दोपहर दिनदहाड़े एक बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से चेन लूट की घटना को अंजाम दिया। चेन लूटने के बाद बदमाश हाईवे की तरफ तेजी से फरार हो गए। लगातार क्षेत्र में हो रही लूट की घटनाओं से क्षेत्र वासियों में डर का माहौल पैदा हो गया है। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

थाना क्षेत्र की गोविंदपुरी निवासी रेखा पत्नी अमित आनंद अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति सकौती मिल से रिटायर है। वहीं वह गृहिणी है। पीड़िता ने बुधवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि त्योहार पर उनके घर पर मेहमान आए हुए थे। वह बुधवार दोपहर अपने रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए कैंट स्टेशन गई थी। वहां से महिला वापस पैदल घर की तरफ लौट रही थी।

इसी बीच फाटक के पास पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार बदमाशों ने गले पर झपट्टा मार दिया। बदमाशों ने झपट्टा मारकर डेढ़ तोले की सोने की चेन लूट ली। चेन लूटने के बाद महिला ने शोर मचा दिया। महिला का शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश तेजी से हाइवे की तरफ फरार हो गए। सूचना पर डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आसपास बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक की है। बदमाशों द्वारा लूटी गई चेन की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: फल से ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं जामुन के बीज, जानिए इसके लाभ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: रविवार को सहारनपुर में जुटेंगे प्रदेशभर से सिख समाज के प्रतिनिधि

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: यूपी सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की...

Gold-Silver: सोने में इस हफ्ते बड़ी गिरावट, चांदी भी 15 हजार रुपये से ज्यादा टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर अस्थिरता कम...

Noida News: सीएम योगी का गौतमबुद्ध नगर दौरा, दो बड़ी परियोजनाओं से पश्चिम यूपी को नई गति

जनवणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को...
spot_imgspot_img