Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

दिन का तापमान फिर से बढ़ा

  • शाम को सूरज ढलने के बाद मौसम ने थोड़ी-बहुत राहत दी

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: बुधवार को दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने के चलते दिन का मिजाज गरम हो गया। शाम को सूरज ढलने के बाद जरूर मौसम ने थोड़ी राहत दी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वेस्ट यूपी में अभी भी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

बुधवार को फिर से मौसम गर्म होता चला गया और शाम तक उमस और गर्मी के बीच शहरवासी हलकान दिखाई दिए। हालांकि दिन में चल रही हवा से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन कभी गर्मी का असर पूरी तरह से गायब नहीं हुआ। अभी बारिश अच्छी न होने के चलते मौसम में उमस का असर ज्यादा बन रहा है। रात को जरूर नमी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

09 16

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि गर्मी का असर अभी धीरे-धीरे ही खत्म होगा। बारिश न होने के चलते मौसम में ज्यादा नमी नहीं आई है। बारिश होने पर ही गर्मी से राहत मिल सकेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img