Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

डीसीएम चालक ने दो छात्रों को घसीटा, युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। उन्नाव जिले के मौरावां कस्बे मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर एक डीसीएम चालक ने बाइक सवार छात्रों को कई किमी तक घसीटा, जहां 10 किमी तक बाइक कार के नीचे ही फंसी रही। दरअसल, इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ​ली और आरोपियों को दबोच लिया है।

सूचना के ​मुताबिक, मौरावां कस्बे के चौधरी टोला निवासी दो छात्र करण व अमित कटियार आज सुबह शुक्रवार को 10वीं की परीक्षा देने के लिए नवचेतना इंटर कॉलेज हिलौली जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार में आ रही डीसीएम ने छात्रों को कुचल दिया और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें:

सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, जानें कैसे हुई यह घटना?…

10 किमी पीछा करने के बाद पकड़ लिया

बता दें कि, दोनों मृतक एक ही स्कूल मादेवी चौरसिया के छात्र थे। पुलिस को सूचना मिलते ही मौरावां प्रशासन ने डीसीएम चालक को 10 किमी पीछा करने के बाद पकड़ लिया है। वहीं, परिजनों ने मुख्य मार्ग मौरावां मोहनलालगंज पर चक्का जाम लगा दिया और ट्रक ड्राइवर और ट्रक मालिक को बुलाने पर डट रहे हैं।

मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी अजीत जयसवाल

उधर मौरावां पुलिस जाम को खुलवाने के लिए काफी कोशिश कर रही है। साथ ही सूचना मिलते ही मौके पर उपजिलाधिकारी अजीत जयसवाल और क्षेत्राधिकारी पुरवा संतोष सिंह पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img