Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

सरकडा चकराजमल के जंगल में वृद्ध का मिला शव, सनसनी

  • मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • घटना से मृतक के परिजनों मचा कोहराम

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: गांव सरकड़ा चक्रजमल के जंगल में एक वृद्ध का क्षतविक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

रविवार को ग्राम सरकडा चकराजमल के जंगल में ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त लगभग 75 वर्षीय तेजपाल सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम हैजरी थाना कोतवाली धामपुर के रूप में की गई। लोगों ने बताया कि मृतक उपरोक्त पांच अक्टूबर 2020 को अपने घर से तेरहवीं में शामिल होने हेतु ग्राम सरकडा चकराजमल के लिये निकला था।

43 10

परन्तु तेरहवी में नहींं पहुँचा और तब से ही लापता हो गया था। परिजनोंं द्वारा उक्त सम्बन्ध में कोतवाली धामपुर में आठ अक्टूबर 2020 को गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। घटना की सूचना पाकर सीओ धामपुर अजय कुमार अग्रवाल व कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रंजन कुमार शर्मा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

45 10

उधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि मौके का निरीक्षण करने से ज्ञात होता है कि शव काफी दिनों पुराना है। उन्होंने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया जा रहा है। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृत्यु के कारणों का पता लगेगा और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img